देश की खबरें | रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास को शीर्ष केंद्रीय बैंकर का पुरस्कार मिला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास को अमेरिका की पत्रिका ‘ग्लोबल फाइनेंस’ ने शीर्ष केंद्रीय बैंकर का दर्जा दिया है।
मुंबई, 26 अक्टूबर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास को अमेरिका की पत्रिका ‘ग्लोबल फाइनेंस’ ने शीर्ष केंद्रीय बैंकर का दर्जा दिया है।
यह लगातार दूसरा वर्ष है जब उन्हें विश्व स्तर पर शीर्ष केंद्रीय बैंकर का दर्जा दिया गया है।
आरबीआई ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘गवर्नर शक्तिकांत दास को लगातार दूसरे साल सेंट्रल बैंक रिपोर्ट कार्ड 2024 में ‘ए प्लस’ का पुरस्कार दिया गया है। ‘ग्लोबल फाइनेंस’ द्वारा आज अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में आयोजित एक कार्यक्रम में यह सम्मान दिया गया।’’
दास को तीन केंद्रीय बैंक गवर्नरों की सूची में शीर्ष पर रखा गया है, जिन्हें ‘ए प्लस’ रेटिंग दी गई है।
‘ग्लोबल फाइनेंस’ पत्रिका ने बयान में कहा कि मुद्रास्फीति पर नियंत्रण, आर्थिक वृद्धि लक्ष्यों, मुद्रा स्थिरता और ब्याज दर प्रबंधन में सफलता के लिए श्रेणी ‘ए’ से ‘एफ’ के पैमाने पर रेटिंग दी गई।
यहां ‘ए’ उत्कृष्ट प्रदर्शन को दर्शाता है जबकि ‘एफ’ पूरी तरह से विफलता को दर्शाता है।
डेनमार्क के क्रिश्चियन केटल थॉमसन और स्विट्जरलैंड के थॉमस जॉर्डन को भी केंद्रीय बैंकरों की ‘ए प्लस’ श्रेणी में स्थान दिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2024 10:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

