जरुरी जानकारी | रिजर्व बैंक को वृद्धि के मजबूत होने, स्थिरता के संकेतों का इंतजार: दास
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को कहा कि केंद्रीय बैंक वृद्धि के मजबूत होने और स्थायित्व के संकेतों का इंतजार कर रहा है और वह तेजी से बदल रहे हालात पर बारीकी से निगाह बनाए हुए है।
मुंबई, आठ अक्टूबर रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को कहा कि केंद्रीय बैंक वृद्धि के मजबूत होने और स्थायित्व के संकेतों का इंतजार कर रहा है और वह तेजी से बदल रहे हालात पर बारीकी से निगाह बनाए हुए है।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने शुक्रवार को रेपो दर को चार प्रतिशत पर बरकरार रखा।
दास ने कहा कि आरबीआई मुद्रास्फीति और वृद्धि से संबंधित गतिशील और तेजी से बदल रहे घटनाक्रम का अध्ययन कर रहा है।
उन्होंने पत्रकारों को बताया, ‘‘हम वृद्धि के मजबूत होने और उसके टिकाऊ होने के संकेतों की तलाश कर रहे हैं। हम तेजी से बदलते घटनाक्रम पर करीब से नजर रख रहे हैं।’’
आरबीआई ने शुक्रवार को उम्मीद के अनुरूप प्रमुख नीतिगत दर रेपो में कोई बदलाव नहीं किया और इसे रिकॉर्ड न्यूनतम स्तर पर बरकरार रखा। यह लगातार आठवां मौका है जबकि केंद्रीय बैंक ने रेपो दर को यथावत रखा है।
हालांकि, इसके साथ ही केंद्रीय बैंक ने आर्थिक पुनरुद्धार के बीच कोविड-19 महामारी के दौर में दिए गए प्रोत्साहन उपायों को ‘वापस लेने’ (टेपरिंग) का संकेत भी दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)