देश की खबरें | मानव तस्‍करी को लेकर नेपाल सीमा से लगे उत्तर प्रदेश के जिलों में शोध

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय सामाजिक अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) ने मानव तस्‍करी, बाल श्रम, बाल विवाह, यौन शोषण और घरेलू गुलामी पर लगाम लगाने के लिए नेपाल से सटे उत्‍तर प्रदेश के जिलों में शोध शुरू कराया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बहराइच, 11 अक्‍टूबर भारतीय सामाजिक अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) ने मानव तस्‍करी, बाल श्रम, बाल विवाह, यौन शोषण और घरेलू गुलामी पर लगाम लगाने के लिए नेपाल से सटे उत्‍तर प्रदेश के जिलों में शोध शुरू कराया है।

शोध के लिए आईसीएसएसआर ने बहराइच के पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन मिश्र को परियोजना निदेशक की भूमिका सौंपी है।

यह भी पढ़े | आंध्र प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के हस्तक्षेप को लेकर चीफ जस्टिस से की शिकायत.

मिश्र ने बताया कि शुरुआती दौर में शोध के लिए बहराइच, लखीमपुर, श्रावस्‍ती, गोंडा, महराजगंज व पीलीभीत जिलों का चयन किया गया है। शोध के लिए फील्ड सर्वेक्षण के माध्यम से मानव तस्‍करी के शिकार पीड़ित व्यक्तियों व बच्चों को चिह्नित कर उनसे बात की जाएगी।

उन्होंने बताया कि समस्‍या के समाधान के लिए पुलिस, राजस्व विभाग, श्रम विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्वयंसेवी संस्थाओं व नागरिक समूहों की भागीदारी और समस्या के बारे में उनकी समझ तथा तस्करी की समस्या का निस्तारण न हो पाने में उनके अनुभव को भी संकलित किया जा रहा है।

यह भी पढ़े | हरियाणा: 14 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में विधायक सहित 4 पर मामला दर्ज.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इसके पश्चात सांख्यिकीय विश्लेषण के माध्यम से निष्कर्ष प्राप्त किए जाएंगे।

मुद्दे पर शनिवार को एक राष्‍ट्रीय वेबिनार आयोजित किया गया जिसमें देश-विदेश के 157 लोग शामिल हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज