जरुरी जानकारी | महाराष्ट्र में रेरा ने खामियां मिलने पर 313 परियोजनाओं को कारण बताओ नोटिस भेजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (रेरा) ने एक बाहरी ऑडिटर की रिपोर्ट के बाद खामियां मिलने पर पूरे प्रदेश में 313 बड़ी परियोजनाओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। महाराष्ट्र रेरा ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 20 फरवरी महाराष्ट्र रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (रेरा) ने एक बाहरी ऑडिटर की रिपोर्ट के बाद खामियां मिलने पर पूरे प्रदेश में 313 बड़ी परियोजनाओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। महाराष्ट्र रेरा ने सोमवार को यह जानकारी दी।

रेरा ने आधिकारिक बयान में कहा, ‘‘परियोजनाओं की सूक्ष्म रूप से निगरानी करने के लिए एक प्रतिष्ठित ऑडिट फर्म को जिम्मेदारी दी गई थी और फर्म ने जिन परियोजनाओं में खामियां पाई हैं उन्हें नोटिस भेजा गया है।’’

बयान के अनुसार, परियोजनाओं में मिली खामियों में डेवलपर द्वारा परियोजना पर जितनी राशि खर्च करने का दावा किया गया था, वह धरातल पर नहीं दिखाई दे रहा थे। ऐसे मामले भी थे, जिसमें डेवलपर ने परियोजना पर स्वीकृत राशि का 75 व्यय करने का दावा किया था, जबकि परियोजना सिर्फ 50 प्रतिशत पूरी हुई थी।

बयान के अनुसार, किसी परियोजना के पूरी होने की तिथि आने में छह महीने से भी कम समय बचा है लेकिन काम आधे से भी कम हुआ है।

रेरा ने बयान में चेतावनी देते हुए कहा कि अगर डेवलपर ने सहयोग नहीं किया तो जांचकर्ता की रिपोर्ट अंतिम मानी जाएगी और कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

बयान के अनुसार, जिन परियोजनाओं को नोटिस भेजा गया है, उनमें सबसे ज्यादा 109 परियोजनाएं उपनगर मुंबई की हैं। इसके बाद ठाणे में 58 परियोजनाएं, पुणे में 56 और मुंबई शहर में 44 परियोजनाएं हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी