देश की खबरें | सबरीमाला मंदिर में प्रसाद बनाने में अशुद्ध गुड़ का इस्तेमाल नहीं होने का अनुरोध, अदालत ने रिपोर्ट मांगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सबरीमाला स्थित भगवान अयप्पा मंदिर में वितरण के लिए ‘अरावणा’ और ‘अप्पम’ प्रसाद तैयार करने में ‘हलाल गुड़’ इस्तेमाल किये जाने की खबरों के बीच केरल उच्च न्यायालय में बुधवार को एक याचिका दाखिल कर इसे तत्काल रोकने का अनुरोध किया गया है।

कोच्चि, 17 नवंबर सबरीमाला स्थित भगवान अयप्पा मंदिर में वितरण के लिए ‘अरावणा’ और ‘अप्पम’ प्रसाद तैयार करने में ‘हलाल गुड़’ इस्तेमाल किये जाने की खबरों के बीच केरल उच्च न्यायालय में बुधवार को एक याचिका दाखिल कर इसे तत्काल रोकने का अनुरोध किया गया है।

उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार तक विशेष आयुक्त, सबरीमाला से इस मुद्दे पर रिपोर्ट मांगी है।

याचिकाकर्ता एस जे आर कुमार ने त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (टीडीबी) और खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय , केरल को ये निर्देश देने का अनुरोध किया कि ‘‘सबरीमाला मंदिर में अशुद्ध हलाल गुड़ से बने ‘अरावणा’ और ‘अप्पम’ का वितरण तत्काल रोका जाए और नेवैद्यम या प्रसाद बनाने के लिए आगे इसका उपयोग नहीं किया जाए’’।

अयप्पा मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को गुड़ और चावल से बना ‘अरावणा’ पायसम और ‘अप्पम’ प्रसाद दिया जाता है।

यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि मंदिर की दो महीने चलने वाली वार्षिक मंडलम-मकराविलाक्कू यात्रा शुरू हो गयी है और इस अवधि में हजारों श्रद्धालु यहां आएंगे।

याचिका पर सुनवाई के दौरान टीडीबी और केरल के खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय ने न्यायमूर्ति अनिल के नरेंद्रन तथा न्यायमूर्ति पी जी अजीत कुमार की पीठ को बताया कि ‘उन्नियप्पम’ और ‘अरावणा’ बनाने में इस्तेमाल होने वाले गुड़ की गुणवत्ता पम्पा की प्रयोगशाला में परखी जा रही है।

उन्होंने अदालत में यह भी कहा कि दोनों मीठी वस्तुओं को श्रद्धालुओं को बांटने से पहले उनकी गुणवत्ता सन्निधानम की प्रयोगशाला में जांची जा रही है।

उन्होंने कहा कि टीडीबी के सचिव की ओर से बयान और खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय, केरल के निर्देश बृहस्पतिवार को अदालत में रखे जाएंगे। अदालत ने इन दलीलों के मद्देनजर सुनवाई 18 नवंबर को करना सूचीबद्ध किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग', इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू