Republic Day Parade: पूर्वाभ्यास के चलते भारी वाहनों के दिल्ली में प्रवेश करने पर रहेगी रोक
दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड के लिए रविवार को पूर्वाभ्यास होगा, जिसके मद्देनजर शनिवार रात 10 बजे से लेकर रविवार दोपहर एक बजे तक भारी वाहनों के नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा से राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने पर रोक रहेगी.
नोएडा (उप्र), 21 जनवरी : दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड के लिए रविवार को पूर्वाभ्यास होगा, जिसके मद्देनजर शनिवार रात 10 बजे से लेकर रविवार दोपहर एक बजे तक भारी वाहनों के नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा से राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने पर रोक रहेगी. गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने शुक्रवार को जारी परामर्श में यह जानकारी दी.
पुलिस उपायुक्त (यातायात) गणेश पी शाहा ने बताया कि दिल्ली में राजपथ पर परेड के पूर्वाभ्यास के मद्देनजर यातायात मार्ग में परिवर्तन किया गया है. यह भी पढ़ें : UP Assembly Elections 2022: देश की हॉट सीट बनी गोरखपुर, पहली बार कोई मुख्यमंत्री लड़ रहा चुनाव
उन्होंने बताया कि पुलिस की तरफ से जारी परामर्श के तहत शनिवार रात 10 बजे से रविवार दोपहर एक बजे तक दिल्ली में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा, इसी तरह 25 जनवरी की रात 10 बजे से 26 जनवरी को दोपहर एक बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश राष्ट्रीय राजधानी में वर्जित रहेगा. उन्होंने बताया कि हल्के वाहन पूर्व की भांति गंतव्य को जा सकेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2022 01:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

