देश की खबरें | गणतंत्र दिवस: कर्नाटक के राज्यपाल ने लोगों को कोविड-19 की तीसरी लहर को लेकर किया आगाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 की तीसरी को लेकर आगाह करते हुए कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने बुधवार को लोगों से ‘‘पूरी गंभीरता’’ के साथ स्थिति को संभालने का आह्वान किया और कहा कि लापरवाही के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए।

बेंगलुरु, 26 जनवरी कोविड-19 की तीसरी को लेकर आगाह करते हुए कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने बुधवार को लोगों से ‘‘पूरी गंभीरता’’ के साथ स्थिति को संभालने का आह्वान किया और कहा कि लापरवाही के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए।

यहां 73वें गणतंत्र दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में ध्वजारोहण करने के बाद अपने संबोधन में उन्होंने राज्य सरकार को कोविड-19 से कुशलतापूर्वक निपटने के लिए बधाई दी।

राज्यपाल ने कहा, ‘‘हम अब कोविड-19 की तीसरी लहर का सामना कर रहे हैं। हमें इस स्थिति को पूरी गंभीरता से संभालना चाहिए और लापरवाही के लिए अब कोई जगह नहीं है। हमें सभी के कुशल स्वास्थ्य के लिए समाजिक दूरी बनाए रखने, मास्क पहनने और सफाई रखने के मंत्र का पालन करना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी सरकार ने दिन-रात काम किया है और जनता के सहयोग से हम कोविड-19 के प्रभाव को कुशलतापूर्वक कम करने में सफल हुए हैं। हमने इस संकट का उपयोग अपनी ताकत बढ़ाने, अतिरिक्त स्वास्थ्य बुनियादी ढांचा बनाने और ऑक्सीजन सिलेंडर और वेंटिलेटर की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के अवसर के रूप में किया है।’’

कर्नाटक के राज्यपाल के रूप में यह गहलोत का पहला गणतंत्र दिवस है।

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, उनके मंत्रिमंडल के कुछ सहयोगी और शीर्ष सरकारी अधिकारी समेत कुछ चुनिंदा लोग ही समारोह का हिस्सा बने।

कोविड-19 संबंधी दिशानिर्देशों के कारण ‘मानेकशॉ परेड ग्राउंड’ में इस बार कार्यक्रम का ज्यादा भव्य स्तर पर आयोजन नहीं किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

VD Satheesan Oath Ceremony: आज केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, खरगे, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता समारोह में होंगे शामिल

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड