Republic Day 2024: इतिहास रचने जा रही दिल्ली पुलिस की महिला टुकड़ी, कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस पर करेगी मार्च, रिहर्सल जारी, देखें VIDEO
दिल्ली पुलिस की महिला टुकड़ी लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए 26 जनवरी को 75वें गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर मार्च करेगी. जिसके लिए दिल्ली महिला पुलिस की टीम रिहर्सल शुरू कर दी है.
Republic Day 2024: दिल्ली पुलिस की महिला टुकड़ी लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए 26 जनवरी को 75वें गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर मार्च करेगी. अधिकारियों के अनुसार कि बल के इतिहास में यह पहली बार होगा जब मार्चिंग दस्ते में केवल महिला कर्मी शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 80 प्रतिशत प्रतिभागी पूर्वोत्तर राज्यों से हैं. दिल्ली पुलिस की महिला टुकड़ी अपना करतब दिखने के लिए रिहर्सल करने में जुट गई है.
दिल्ली पुलिस के अनुसार पुलिस और पूर्वोत्तर क्षेत्र के लोगों के बीच "अंतर को पाटने" के लिए क्षेत्र के आठ राज्यों से लोगों को भर्ती करना उसकी नीति है. यह भी पढ़े: Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को सुबह 4 बजे से चलेगी दिल्ली Metro, एमआरसी का ऐलान
#WATCH | For the first time in the history, women's contingent of the Delhi Police will be marching down the Kartavya Path during the Republic Day parade on January 26. pic.twitter.com/kUk1BGSz8T
— ANI (@ANI) January 24, 2024
एक अधिकारी ने कहा कि भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की महिला अधिकारी श्वेता के. सुगथन बल की 194 महिला हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल की मार्चिंग टुकड़ी का नेतृत्व करेंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2024 10:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

