विदेश की खबरें | ह्यूस्टन में भारतीय वाणिज्य दूतावास में मनाया गया गणतंत्र दिवस का जश्न

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के ह्यूस्टन में भारतीय वाणिज्य दूतावास में मंगलवार सुबह 72वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया गया।

ह्यूस्टन (अमेरिका), 27 जनवरी अमेरिका के ह्यूस्टन में भारतीय वाणिज्य दूतावास में मंगलवार सुबह 72वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया गया।

कोविड-19 के कारण स्थानीय जन स्वास्थ्य के लिए जारी दिशा-निर्देशों के कारण भारतीय समुदाय के लोग इस समारोह में ऑनलाइन शामिल हुए।

भारत के महावाणिज्यदूत असीम आर. महाजन ने तिरंगा फहराया, जिसके बाद राष्ट्रगान हुआ और फिर महाजन ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का भाषण पढ़ा।

महाजन ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए वैश्विक महामारी के दौरान उनके प्रयासों और दो देशों को करीब लाने में उनकी भूमिका की सराहना की।

उन्होंने कहा, ‘‘ यहां रहने वाले भारतीय-अमेरिकी समुदाय के कारण देश के इस हिस्से के साथ भारत का एक मजबूत संबंध है।’’

महावाणिज्यदूत ने दोनों देशों के बीच निवेश को बढ़ावा देने के लिए कई कार्यक्रमों का भी जिक्र भी किया।

उन्होंने कहा, ‘‘ भारत ने हाल ही में एक नई शिक्षा नीति पेश की है, जो शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में हमारी साझेदारी को गहरा करने की अपार संभावनाएं प्रदान करती है। हम संस्थाओं के बीच संबंध, संयुक्त आदान-प्रदान कार्यक्रम, संयुक्त अनुसंधान तथा नवाचार के क्षेत्रों में भागीदारी के लिए दक्षिणी अमेरिका में कई शैक्षिक एवं अनुसंधान संस्थानों के साथ काम कर रहे हैं।’’

समारोह का समापन कुछ स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति के साथ हुआ। महाजन ‘इंडियन हाउस’ में भी गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\