देश की खबरें | सिक्किम के जनप्रतिनिधि लोगों के बीच काम करते हैं: इंद्र हैंग सुब्बा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सिक्किम के नोरबुगांग मैदान में दौड़-भाग करते इंद्र हैंग सुब्बा स्वयंसेवकों के साथ सिक्किम कला एवं साहित्य महोत्सव (एसएएलएफ) के पहले संस्करण की तैयारियों में व्यस्त हैं।
युकसोम (सिक्किम), सात मई सिक्किम के नोरबुगांग मैदान में दौड़-भाग करते इंद्र हैंग सुब्बा स्वयंसेवकों के साथ सिक्किम कला एवं साहित्य महोत्सव (एसएएलएफ) के पहले संस्करण की तैयारियों में व्यस्त हैं।
एक ओर अक्सर लोगों को अपने स्थानीय सांसद के साथ तस्वीरें लेने या हाथ मिलाने के लिए धक्का-मुक्की करते देखा जाता है, लेकिन सिक्किम के एकमात्र लोकसभा सदस्य सुब्बा के आसपास अधिक लोग नहीं रहते, यह देखकर कोई भी यह सोच सकता है कि क्या वह लोकप्रिय नहीं हैं। हालांकि, 34 वर्षीय सुब्बा का कहना है कि यहां लोग “आतुर नहीं होते” क्योंकि राज्य के सभी जनप्रतिनिधि नियमित रूप से उनके साथ समय बिताते हैं।
सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के नेता सुब्बा कहते हैं, "हम हर दिन लोगों के बीच जाते हैं और उनके साथ रहते हैं। इसलिए, यहां नेताओं को हस्ती नहीं माना जाता। हम लोगों से मिलते हैं, उनके साथ बैठते हैं। आपने मुझे यहां स्वयंसेवकों के साथ पूरे दिन काम करते देखा होगा। अन्य सभी (जन) प्रतिनिधि भी उसी तरह काम करते हैं।"
उन्होंने कहा, "किसी कार्यक्रम में (जन) प्रतिनिधि का होना सिक्किम में एक बहुत ही सामान्य बात है। हमारा मानना है कि हमारी वैसी हैसियत होनी चाहिए। प्रोटोकॉल होता है और उसका पालन करते हैं लेकिन उसके अलावा, हम हमेशा लोगों के साथ रहते हैं।”
सुब्बा ने कहा, "इसलिए जब मंत्री, या विधायक, या सांसद एक जगह आते हैं, तो सिक्किम के लोगों के लिए यह कोई नयी बात नहीं होती। हम हमेशा उनके साथ हैं, इसलिए वे उतावले नहीं होते, वे हमसे प्यार करते हैं।"
राज्य की कला, संस्कृति और साहित्य को पुनर्जीवित करने के एसकेएम के प्रयासों के बारे में बात करते हुए, सुब्बा ने कहा कि एसएएलएफ जैसे आयोजनों का मकसद युवाओं को अपने दृष्टिकोण को व्यापक बनाने और देश की सामाजिक संरचना को समझने के लिए प्रोत्साहित करना है।
सुब्बा ने कहा, “हम अपने युवाओं को प्रोत्साहित करना चाहते हैं... देश के विभिन्न हिस्सों से आए विशेषज्ञों से कुछ सीखें और विभिन्न दृष्टिकोण प्रकट करें। इसलिए, हम चाहते हैं कि हमारे नौजवानों के पास वह नजरिया हो, जो न केवल देश बल्कि पूरे विश्व की सामाजिक संरचना को समझें।”
तीन दिवसीय सिक्किम कला एवं साहित्य महोत्सव (एसएएलएफ) में लेखक चुडेन काबिमो, अंकुश सैकिया, होहिनु हौजेल, आनंद नीलकांतन और अनुजा चौहान सहित अन्य लोग भाग लेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)