Pakistan: प्रधानमंत्री इमरान खान की तीसरी पत्नी बुशरा बीबी ने छोड़ा घर? जानें करीबी ने क्या कहा
पाकिस्तान की प्रथम महिला बुशरा बीबी की एक करीबी दोस्त ने प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी के बीच किसी भी तरह के मतभेद की अफवाहों को रविवार को खारिज कर दिया और स्पष्ट किया कि दंपती एक साथ रह रहे हैं.
इस्लामाबाद, 13 फरवरी : पाकिस्तान की प्रथम महिला बुशरा बीबी की एक करीबी दोस्त ने प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी के बीच किसी भी तरह के मतभेद की अफवाहों को रविवार को खारिज कर दिया और स्पष्ट किया कि दंपती एक साथ रह रहे हैं. बुशरा बीबी की करीबी दोस्त फराह खान ने ट्विटर पर कहा कि प्रथम महिला (फर्स्ट लेडी) अपने पति प्रधानमंत्री खान के साथ यहां बानी गाला स्थित आवास पर रह रही हैं.
उन्होंने कहा, ‘‘दंपती के बारे में व्हाट्सएप संदेशों के माध्यम से झूठ फैलाया जा रहा है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रथम महिला मेरे घर में नहीं, बल्कि इस्लामाबाद के बानी गाला में रहती है.’’ उन्होंने प्रधानमंत्री के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को उनके निजी जीवन के बारे में झूठ नहीं फैलाने की नसीहत दी. खान के प्रवक्ता शाहबाज गिल ने शनिवार को प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी के बीच किसी तरह के मतभेद की सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों को खारिज कर दिया था. यह भी पढ़ें : ऑस्ट्रेलिया के लिए चार दिन का कामकाजी सप्ताह शुरू करने का यही है सबसे बेहतर समय
उन्होंने ट्वीट किया था, ‘‘प्रथम महिला के बारे में झूठी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. प्रथम महिला और प्रधानमंत्री दोनों इस्लामाबाद में मौजूद हैं.’’ बुशरा बीबी इमरान खान की तीसरी पत्नी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2022 11:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

