Ind vs Eng, Women's T20 WC 2023 Live Update: रेणुका ने पहली बार झटके पांच विकेट, इंग्लैंड ने भारत को दिया 152 रन का लक्ष्य
मध्यम गति की गेंदबाज रेणुका सिंह ने पांच विकेट झटककर अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन किया जिसकी मदद से भारत ने शनिवार को यहां आईसीसी महिला टी20 विश्व कप लीग मैच में इंग्लैंड को सात विकेट पर 151 रन पर रोक दिया।
गेकबेर्हा (दक्षिण अफ्रीका), 18 फरवरी मध्यम गति की गेंदबाज रेणुका सिंह ने पांच विकेट झटककर अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन किया जिसकी मदद से भारत ने शनिवार को यहां आईसीसी महिला टी20 विश्व कप लीग मैच में इंग्लैंड को सात विकेट पर 151 रन पर रोक दिया. रेणुका (15 रन देकर पांच विकेट) ने शुरूआती झटके देकर पहले तीन विकेट अपनी झोली में डालकर इंग्लैंड को मुश्किल में डाला और फिर उन्होंने पारी के अंत में दो और विकेट हासिल किये. यह भी पढ़ें: इस साल नए फॉर्मेट में खेला जा रहा है सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग, यहां जाने क्या नया रूल और रेगुलेशन
भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करते हुए बेहतरीन शुरूआत की जिसमें रेणुका ने पारी की तीसरी ही गेंद पर डानी वाट को बल्ला छुआने के लिये उकसाया और ऋचा घोष ने कैच लपकने मं कोई कोताही नहीं बरती.
रेणुका ने यही लय जारी रखी और अपने अगले दो ओवर में दो विकेट प्राप्त कर भारत का पलड़ा भारी कर दिया। तीसरे ओवर में रेणुका ने एलिस कैप्से को आउट किया और फिर अपने अगले ओवर में सोफी डंकले का विकेट लिया जिससे इंग्लैंड का स्कोर 4.4 ओवर में तीन विकेट पर 29 रन था.
इसके बाद नैट साइवर ब्रंट और कप्तान हीथर नाइट (28 रन) ने मिलकर प्रतिद्वंद्वी आक्रमण का डटकर सामना करते हुए आक्रामक बल्लेबाजी की.
इन दोनों ने महज 38 गेंद में 51 रन की साझेदारी निभाकर इंग्लैंड की पारी को मजबूती दी.
लेकिन जब यह भागीदारी खतरनाक होती दिख रही थी, तभी शिखा पांडे ने भारत को महत्वपूर्ण विकेट दिलाया. पांडे का अक्टूबर 2021 क बाद यह पहला विकेट था, नाइट उनकी फुलटॉस गेंद पर कवर्स में खड़ी शेफाली वर्मा को कैच दे बैठी.
नैट साइवर ने 42 गेंद में 50 रन जोड़े लेकिन दीप्ति शर्मा की गेंद पर रिवर्स स्वीप करने के प्रयास में शार्ट थर्ड मैन पर स्मृति मंधाना को कैच दे बैठी. इंग्लैंड की पारी के अंतिम ओवर में रेणुका ने एमी जोंस (27 गेंद में 40 रन) और कैथरीन साइवर ब्रंट के विकेट झटके और अपना टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन किया.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2023 08:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

