अहमदाबाद, 25 अक्टूबर प्रसिद्ध गुजराती संगीतकार, गायक और पूर्व सांसद महेश कनोडिया का लंबी बीमारी के बाद रविवार को गांधीनगर स्थित उनके आवास पर निधन हो गया।
उनके परिवार के सदस्य ने यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | प्रधानमंत्री मोदी यूपी के पीएम स्वनिधि लाभार्थियों से 27 अक्टूबर को करेंगे बात.
वह 83 वर्ष के थे।
उनके रिश्तेदार और भाजपा विधायक हितु कनोडिया ने कहा, “प्रख्यात गायक का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह अपने छोटे भाई और गुजराती फिल्मों के सुपरस्टार नरेश कनोडिया के साथ प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लेते थे।”
यह भी पढ़े | RBI गवर्नर शक्तिकांत दास कोरोना वायरस से संक्रमित, कहा- अब आइसोलेशन में रहकर करूंगा अपना काम.
उन्होंने कहा, “वह पिछले छह साल से लकवाग्रस्त थे। आज सुबह गांधीनगर स्थित आवास पर उनका निधन हो गया।”
हितु के पिता नरेश कनोडिया कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और अहमदाबाद के एक अस्पताल में वेंटिलेटर पर हैं।
महेश कनोडिया उत्तरी गुजरात के पाटण से तीन बार भाजपा के विधायक थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनोडिया के निधन पर दुख जताया है।
उन्होंने ट्वीट किया, “महेश कनोडिया जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वे एक बहुमुखी प्रतिभा संपन्न गायक थे, जिन्हें लोगों का भरपूर प्यार मिला। एक राजनेता के रूप में भी वे गरीबों और पिछड़ों के सशक्तीकरण के लिए समर्पित रहे। हितु कनोडिया जी से मैंने बात की और उनके परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY