देश की खबरें | कर्नाटक में आम लोगों के लिए खुले धार्मिक स्थल, होटल और रेस्तरां

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र सरकार द्वारा लगभग ढाई महीने बाद अनलॉक-1 के तहत प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के बाद बेंगलुरु समेत कर्नाटक के कई क्षेत्रों में धार्मिक स्थल, होटल और रेस्तरां आम लोगों के लिए सोमवार को खोल दिए गए।

जियो

बेंगलुरु, आठ जून केंद्र सरकार द्वारा लगभग ढाई महीने बाद अनलॉक-1 के तहत प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के बाद बेंगलुरु समेत कर्नाटक के कई क्षेत्रों में धार्मिक स्थल, होटल और रेस्तरां आम लोगों के लिए सोमवार को खोल दिए गए।

मंदिरों को कुछ कड़े नियमों के साथ खोला गया है जिसके चलते श्रद्धालुओं की संख्या में कमी देखी गई।

यह भी पढ़े | मध्यप्रदेश: दिग्विजय सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम लिए बगैर बोला बड़ा हमला, कहा- जनता सब जानती है.

मंदिरों के प्रवेश द्वार पर शरीर का तापमान जांचने की व्यवस्था, श्रद्धालुओं और कर्मचारियों द्वारा सैनिटाइजर और मास्क का प्रयोग और उन्हें सामाजिक दूरी का पालन करते देखा गया।

एक मंदिर के अधिकारी ने बताया कि अभी किसी भी श्रद्धालु को पवित्र जल या प्रसाद नहीं दिया जा रहा है।

यह भी पढ़े | Lottery Results Today on Lottery Sambad: क्या आज खुलेगी आपकी किस्मत? पश्चिम बंगाल, केरल, सिक्किम और नागालैंड के लॉटरी रिजल्ट आज lotterysambadresult.in पर होंगे जारी.

सरकार ने 65 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों, दस साल से कम उम्र के बच्चों और गर्भवती महिलाओं से बाहर न निकलने का निर्देश दिया है और मंदिर में बीमार व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध है।

मंदिरों में केवल दर्शन करने की अनुमति है और इसके अतिरिक्त सभी प्रकार के मेले और सेवा पर अगले आदेश तक प्रतिबंध है।

बहुत से मंदिर आम लोगों के नहीं खुले।

हालांकि मंदिरों में नित्य पूजा अर्चना हो रही थी लेकिन उन्हें लॉकडाउन के प्रतिबंधों के चलते जनता के लिए नहीं खोला गया था।

मस्जिदों को भी कुछ पाबंदियों के साथ खोला गया।

मस्जिद परिसर में नमाज पढ़ने का कालीन और वजू करने के लिए पानी नहीं दिया जा रहा है।

कई मस्जिदों ने श्रद्धालुओं से अपने घर में नमाज पढ़ने का अनुरोध किया है।

बेंगलुरु के आर्चडायोसीज ने पहले ही तय कर दिया था कि 13 जून तक चर्च नहीं खुलेंगे।

हालांकि होटल और रेस्तरां बैठकर खाने के लिए खुल गए हैं लेकिन सोमवार की सुबह बहुत ग्राहकों की संख्या बहुत कम रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\