देश की खबरें | कश्मीर में भीषण शीतलहर से राहत, पारा थोड़ा चढ़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. घाटी में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से कश्मीर में शीतलहर से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि यह हिमांक बिंदु से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
श्रीनगर, 15 दिसंबर घाटी में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से कश्मीर में शीतलहर से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि यह हिमांक बिंदु से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
मौसम विभाग ने बताया कि ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो पिछली रात के शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे से बेहतर है।
इसमें कहा गया है कि स्कीइंग के लिए लोकप्रिय पर्यटन स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो लगभग चार डिग्री की वृद्धि दर्शाता है।
मौसम विभाग के अनुसार वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात की तुलना में तीन डिग्री अधिक था।
पंपोर शहर के बाहरी इलाके में स्थित कोनीबाल घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां पारा शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया।
कश्मीर के प्रवेशद्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस नीचे, उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में 3.7 डिग्री सेल्सियस और दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार 21 दिसंबर तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।
हालांकि अगले तीन दिनों के दौरान घाटी में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने तथा कई स्थानों पर शीत लहर चलने का अनुमान है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2024 04:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

