एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हरियाणा और पंजाब में न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी से कड़ाके की ठंड से राहत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा और पंजाब के कई स्थानों पर बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई, जिससे कड़ाके की ठंड से राहत मिली।

देश की खबरें | हरियाणा और पंजाब में न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी से कड़ाके की ठंड से राहत

चंडीगढ़, 12 जनवरी हरियाणा और पंजाब के कई स्थानों पर बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई, जिससे कड़ाके की ठंड से राहत मिली।

कई दिनों की ठंड और कोहरे के बाद चंडीगढ़ में तेज धूप निकली। शहर का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने अपनी मौसम रिपोर्ट में कहा कि हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस, हिसार में 8.5 डिग्री, करनाल में 8.7 डिग्री, नारनौल में नौ डिग्री, रोहतक में 9.2 डिग्री और सिरसा में 9.2 डिग्री दर्ज किया गया।

पंजाब में अमृतसर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस, पटियाला का 8.4 डिग्री, पठानकोट का 8.5 डिग्री, फरीदकोट का नौ डिग्री और मुक्तसर का 9.6 डिग्री दर्ज किया गया। मोहाली में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लुधियाना में रात का तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हरियाणा के भिवानी में भी सामान्य से कम 6.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

मौसम कार्यालय ने यहां कहा कि बुधवार को दोनों राज्यों के अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2023 04:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).