एजेंसी न्यूज

कश्मीर में न्यूनतम तापमान में सुधार के साथ लोगों को सर्दी से राहत

कश्मीर में ज्यादातर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ है और श्रीनगर में तापमान जमाव बिंदु से ऊपर दर्ज किया गया जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी.

कश्मीर में न्यूनतम तापमान में सुधार के साथ लोगों को सर्दी से राहत
ठंड | प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

श्रीनगर, 27 नवंबर : कश्मीर में ज्यादातर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ है और श्रीनगर में तापमान जमाव बिंदु से ऊपर दर्ज किया गया जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि दक्षिणी कश्मीर के कोकेरनाग को छोड़कर घाटी के बाकी इलाकों में रात के तापमान में सुधार हुआ. फिर भी श्रीनगर शहर एक मात्र ऐसा स्थान रहा जहां पारा जमाव बिंदु से ऊपर रहा.

उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इससे पहले की रात वहां शून्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया था. अधिकारियों ने बताया कि दक्षिणी कश्मीर के पहलगाम में तापमान शून्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में न्यूनतम तापमान शून्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. यह भी पढ़ें : Uttarakhand: CM धामी ने अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा- जनता से करवाएं COVID नियमों का पालन

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान विभाग ने इस महीने के अंत तक मौसम के शुष्क रहने का अनुमान लगाया है. गौरतलब है कि कश्मीर में 40 दिन का 'चिल्लई कलां' का दौर 21 दिसंबर से शुरू होगा. इस दौरान क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2021 02:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).