जरुरी जानकारी | रिलायंस वित्तीय इकाई को अलग करेगी, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज नाम से सूचीबद्ध कराएगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. ने शुक्रवार को कहा कि वह अपनी वित्तीय सेवा इकाई को अलग करेगी और उसे जियो फाइनेंशियल सर्विसेज नाम से शेयर बाजारों में सूचीबद्ध कराएगी।

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. ने शुक्रवार को कहा कि वह अपनी वित्तीय सेवा इकाई को अलग करेगी और उसे जियो फाइनेंशियल सर्विसेज नाम से शेयर बाजारों में सूचीबद्ध कराएगी।

कंपनी ने शुक्रवार को बयान में कहा कि रिलायंस के शेयरधारकों को कंपनी के प्रत्येक शेयर के बदले जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लि. (जेएफएसएल) का एक शेयर दिया जाएगा।

बयान के अनुसार जेएफएसएल की उपभोक्ता और कारोबारी कर्ज कारोबार शुरू करने की योजना है। इसके अलावा, कंपनी बीमा, संपत्ति प्रबंधन और डिजिटल ब्रोकिंग खंडों में वृद्धि के लिये संयुक्त उद्यम भागीदारी के साथ-साथ अधिग्रहण अवसरों पर भी गौर करेगी।

आरआईएल ने कहा, ‘‘रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. के निदेशक मंडल ने शुक्रवार को हुई बैठक में कंपनी की वित्तीय सेवा इकाई को अलग करने के लिये आरआईएल, रिलायंस स्ट्रेटजिक इनवेस्टमेंट्स लिमिटेड (आरएसआईएल) और उनके संबंधित शेयरधारकों और कर्जदाताओं के बीच योजना को मंजूरी दी। इसके तहत, आरआईएल अपने वित्तीय सेवा उपक्रम आरएसआसईएल को अलग करेगी और इसका नया नाम जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लि. रखा जाएगा।’’

जेएसएफएल घरेलू शेयर बाजारों में सूचीबद्ध होगी।

आरएआईअएल फिलहाल रिलायंस इंडस्ट्रीज की पूर्ण अनुषंगी है और भारतीय रिजर्व बैंक के पास जमा नहीं लेने वाली पंजीकृत गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी है।

बयान के अनुसार, ‘‘योजना के अनुसार आरआईएल के शेयरधारक कंपनी के 10 रुपये अंकित मूल्य के प्रत्येक पूर्ण चुकता इक्विटी शेयर के बदले जेएफएसएल के 10 रुपये अंकित मूल्य के एक इक्विटी शेयर प्राप्त करेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now