जरुरी जानकारी | कोयला खदानों से उत्पादित होने वाली गैस के लिए न्यूनतम 10 डॉलर चाहती है रिलायंस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) कोयला खदानों से उत्पादित होने वाली गैस के लिए न्यूनतम 10 डॉलर की मांग कर रही है। कंपनी ने बदले ऊर्जा परिदृश्य में अपने मूल्य निर्धारण सूत्र में बदलाव किया है।

नयी दिल्ली, 14 जनवरी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) कोयला खदानों से उत्पादित होने वाली गैस के लिए न्यूनतम 10 डॉलर की मांग कर रही है। कंपनी ने बदले ऊर्जा परिदृश्य में अपने मूल्य निर्धारण सूत्र में बदलाव किया है।

कंपनी ने ठेका जारी करते हुए कहा कि रिलायंस ने मध्य प्रदेश में कोल-बेड मीथेन (सीबीएम) ब्लॉक एसपी (पश्चिम)_सीबीएम-2001/1 से प्रतिदिन नौ लाख मानक क्यूबिक मीटर गैस का उत्पादन करने के लिए उपयोगकर्ताओं से बोलियां मांगी हैं।

उपयोगकर्ताओं से उस प्रीमियम का उद्धरण देने के लिए कहा गया है जो वे दिनांकित ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत के 12.67 प्रतिशत से अधिक का भुगतान करने को तैयार हैं।

गैस की कीमत दिनांकित ब्रेंट प्लस प्रीमियम 'वी' के 12.67 प्रतिशत से अधिक होगी या पारंपरिक गैस के लिए सरकार द्वारा घोषित मासिक मूल्य पर होगी। जनवरी के लिए सरकार द्वारा निर्धारित कीमत 7.82 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू है।

रिलायंस ने 'वी' की शुरुआती बोली कीमत 0.50 डॉलर प्रति 10 लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट तय की है। बोलीदाताओं को 0.50 डॉलर से अधिक 'वी' बोली लगानी होगी।

ब्रेंट कच्चे तेल की मौजूदा कीमत 78 डॉलर प्रति बैरल पर न्यूनतम गैस कीमत 10 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू (78 डॉलर का 12.67 प्रतिशत 9.88 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू है) आती है।

निविदा दस्तावेज के अनुसार, 31 जनवरी को ई-नीलामी की योजना है। अनुबंध की अवधि एक अप्रैल से शुरू होगी, जो एक से दो साल के लिए है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Live Streaming In India: कल न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया बनाम यूएसए के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies vs Scotland, T20 World Cup 2026 2nd Match Live Score Update: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को 35 रनों से हराया, रोमारियो शेफर्ड ने चटकाए 5 विकेट, यहां देखें WI बनाम SCO मैच का स्कोरकार्ड

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\