जरुरी जानकारी | रिलायंस जियो 4जी नेटवर्क में डाउनलोड, अपलोड रफ्तार में शीर्ष पर : ट्राई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दूरसंचार क्षेत्र की प्रमुख कंपनी जियो 4जी नेटवर्क पर औसत डाउनलोड और अपलोड गति या स्पीड के मामले में शीर्ष पर है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की ओर से जारी आंकड़ों से यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 17 नवंबर दूरसंचार क्षेत्र की प्रमुख कंपनी जियो 4जी नेटवर्क पर औसत डाउनलोड और अपलोड गति या स्पीड के मामले में शीर्ष पर है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की ओर से जारी आंकड़ों से यह जानकारी दी।

ट्राई ने अक्टूबर में बीएसएनएल को 4जी की स्पीड की सूची से हटा दिया है, क्योंकि कंपनी ने अभी चौथी पीढ़ी की सेवाएं शुरू नहीं की हैं।

जियो ने पिछले महीने 20.3 मेगाबिट्स प्रति सेकंड (एमबीपीएस) की औसत गति से डाउनलोड रफ्तार में शीर्ष पर रही।

सूची में जियो के बाद एयरटेल का नंबर आता है। इसने अक्टूबर के दौरान 15 एमबीपीएस की डाउनलोड गति दर्ज की। इसके बाद वोडाफोन आइडिया (वीआई) 14.5 एमबीपीएस गति के साथ तीसरे स्थान पर आती है।

अक्टूबर में जियो की 4जी अपलोड गति सितंबर के 6.4 एमबीपीएस से घटकर 6.2 एमबीपीएस रह गई। हालांकि, इसने श्रेणी में अपना शीर्ष स्थान बनाए रखा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Winner Prediction: राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Mumbai Metro Line 9: मिरा-भाईंदर के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, 3 अप्रैल से काशीगांव से दहिसर के बीच शुरू होगी मुंबई मेट्रो सेवा

MHADA Mumbai Lottery 2026: मुंबई में म्हाडा का घर खरीदने का सुनहरा मौका, 2,640 घरों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से, यहां जानें एप्लिकेशन सहित अन्य जरूरी डिटेल्स

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Guwahati Weather Update: राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जाने वाले तीसरे मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें गुवाहाटी के मौसम का हाल