एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रिलायंस इन्फ्रा वरीता पर शेयर जारी कर जुटाएगी 550 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर लि ने रविवार को बताया कि उसके निदेशक मंडल ने वरीयता के आधार पर शेयर जारी कर 550.56 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाने के प्रस्ताव को स्वीकृती दे दी है।

जरुरी जानकारी | रिलायंस इन्फ्रा वरीता पर शेयर जारी कर जुटाएगी 550 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली, छह जून रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर लि ने रविवार को बताया कि उसके निदेशक मंडल ने वरीयता के आधार पर शेयर जारी कर 550.56 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाने के प्रस्ताव को स्वीकृती दे दी है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह पूंजी कंपनी के सामान्य उद्देश्यों, भविष्य में कारोबार की वृद्धि की योजनाओं के वित्त पोषण और कर्ज उतारने के लिए दीर्घकालिक संसाधन के स्रोत के रूप में प्रयोग की जाएगी।

बयान के मुताबिक कंपनी के निदेशक मंडल की रविवार को बैठक हुई। उसमें 550.56 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाने के प्रस्ताव को स्वीकृती दी गयी।

बयान के अनुसार कंपनी यह पूंजी प्रवर्तक समूह और वीएफएसआई होल्डिंग्स प्रा.लि. को 8.88 करोड़ शेयर और/या वारंट जारी कर के जुटाएगी। वारंट बराबर की संख्या में इक्विटी शेयर के रूप में परिवर्तनीय होंगे।

वीएफएसआई होल्डिंग्स कंपनी वार्डे इन्वेस्टमेंट पार्टनर्स की सम्बद्ध कंपनी है। इस निर्गम के जरिए प्रवर्तक समूह 400 करोड़ रुपये और वार्डे समूह 150 करोड़ रुपये की पूंजी डालेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2021 09:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).