जरुरी जानकारी | रिलायंस इंडस्ट्रीज फॉर्चुन 500 भारतीय कंपनियों की सूची में शीर्ष पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. फॉर्चुन 500 भारतीय कंपनियों की सूची में दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी के अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. (आरआईएल) शीर्ष पर पहुंच गई है।

कोलकाता, दो दिसंबर फॉर्चुन 500 भारतीय कंपनियों की सूची में दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी के अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. (आरआईएल) शीर्ष पर पहुंच गई है।

फॉर्चुन इंडिया ने बुधवार को कहा कि भारत की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन दूसरे स्थान पर रही। उसके बाद ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) का स्थान है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: पेंशनर्स आसानी से उठा सकते है इस डोरस्टेप सर्विस का लाभ, यहां जानिए पूरा प्रॉसेस.

सूची में देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई (भारतीय स्टेट बैंक) चौथे स्थान पर रहा है। जबकि दूसरी सबसे बड़ी खुदरा ईंधन कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (बीपीसीएल) पांचवें स्थान पर रही है।

सूची का प्रकाशन फॉर्चुन इंडिया ने किया है जो कोलकाता स्थित आर पी संजीव गोयनका समूह का हिस्सा है।

यह भी पढ़े | WhatsApp OTP Scam: व्हाट्सऐप ओटीपी स्कैम क्या है? धोखेबाजों से कैसे करें खुद का बचाव.

सूची में टाटा मोटर्स छठे तथा स्वर्ण प्रसंस्करण से जुड़ी राजेश एक्सपोर्ट सातवें स्थान पर रही है।

देश की सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज आठवें तथा आईसीआईसीआई बैंक नौवें एवं लार्सन एंड टूब्रो 10वें पायदान पर रहा है।

अगस्त में जारी वैश्विक रैंकिंग में आरआईएल दुनिया की शीर्ष 100 कंपनियों में शामिल थी।

वैश्विक सूची में आईओसी पिछले साल के मुकाबले 34 स्थान लुढ़ककर 151वें जबकि ओएनजीसी 30 स्थान नीचे आकर 190वें स्थान पर थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड