नयी दिल्ली, दो जून दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. के 53,124 करोड़ रुपये के राइट्स इश्यू के लिये मंगलवार को 8.8 करोड़ की और बोलियां मिली। कंपनी के निर्गम को सोमवार को ही अधिक अभिदान मिल चुका है।
शेयर बजारों के पास उपलब्ध आंकड़े के अनुसार उसे अबतक करीब 130 प्रतिशत अभिदान मिल चुका है।
यह भी पढ़े | Monsoon 2020: केरल में झमाझम बारिश, पूरे देश के लिए भी अच्छी खबर, जानें मानसून की बड़ी अपडेट.
आंकड़े के अनुसार निर्गम के लिये 54.9 करोड़ बोलियां आयीं जबकि राइट इश्यू का आकार 42.26 करोड़ है।
बीएसई पर 48.5 करोड़ निर्गम के लिये जबकि एनएसई पर 5.64 करोड़ निर्गम के लिये बोलियां प्राप्त हुई।
यह भी पढ़े | Mann Ki Baat Highlights: पीएम मोदी ने कहा, अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा खुला, अब ज्यादा सावधानी की जरूरत.
राइट इश्यू के तहत कंपनी प्रत्येक 15 शेयर के बदले एक निर्गम 1,257 रुपये के भाव पर देने की पेशकश कर रही है।
बीएसई में आरआईएल का शेयर मंगलवार को 1,536.10 रुपये पर बंद हुआ।
निर्गम के लिये बोली लगाने को लेकर बुधवार आखिरी दिन है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY