जरुरी जानकारी | रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 2021-22 में सीएसआर गतिविधियों पर 1,185 करोड़ रुपये खर्च किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बीते वित्त वर्ष 2021-22 में कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) गतिविधियों पर रिकॉर्ड 1,184.93 करोड़ रुपये की राशि खर्च की है। कंपनी की ताजा सीएसआर रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है।

नयी दिल्ली, 29 मई रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बीते वित्त वर्ष 2021-22 में कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) गतिविधियों पर रिकॉर्ड 1,184.93 करोड़ रुपये की राशि खर्च की है। कंपनी की ताजा सीएसआर रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी ने बीते वित्त वर्ष में महामारी की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की आपूर्ति, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में यह राशि खर्च की है।

रिपोर्ट कहती है, ‘‘वित्त वर्ष 2021-22 में सामाजिक जिम्मेदारी की पहल, स्वास्थ्य और समुदायों की बेहतरी कंपनी के एजेंडा में शीर्ष पर रही।’’

कंपनी ने कहा कि वित्त वर्ष के दौरान उसने न केवल अपने कर्मचारियों और उनके परिजनों, बल्कि आपात स्थिति के दौरान देशभर में लोगों की बेहतरी के लिए यह राशि खर्च की है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2021-22 में रिलायंस ने जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए सीएसआर गतिविधियों पर कुल 1,184.93 करोड़ रुपये की राशि खर्च की है।

कंपनी अपनी सीएसआर गतिविधियां का संचालन परमार्थ इकाई रिलायंस फाउंडेशन के जरिये करती है। रिलायंस फाउंडेशन की प्रमुख नीता एम अंबानी हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि बीते दो साल ‘सेवा’ के थे। 2021 की शुरुआत काफी उम्मीदों के साथ हुई थी, लेकिन इस दौरान महामारी की दूसरी लहर के रूप में सबसे बड़ा संकट भी सामने आया, जिसने देश-दुनिया को बुरी तरह प्रभावित किया।

रिपोर्ट कहती है कि महामारी के दौरान रिलायंस ने राष्ट्र के समक्ष आ रही जरूरतों को पूरा करने का प्रयास किया। साथ ही समुदायों को महामारी से उबरने और सशक्त करने में भी मदद की।

कंपनी ने कहा, ‘‘यह सिर्फ सीएसआर के लिए नहीं था। बल्कि यह लोगों के जीवन, सपनों और भविष्य को बचाने के लिए था।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग', इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू