जरुरी जानकारी | रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर स्थिर रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) का शेयर शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में दो फीसदी से अधिक की बढ़त दर्ज करने के बाद मुनाफावसूली के चलते स्थिर बंद हुआ।

नयी दिल्ली, पांच जून देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) का शेयर शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में दो फीसदी से अधिक की बढ़त दर्ज करने के बाद मुनाफावसूली के चलते स्थिर बंद हुआ।

शुरुआती कारोबार में, अबू धाबी स्थित सरकारी निवेशक मुबाडाला द्वारा रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल इकाई जियो प्लेटफार्म्स में 1.85 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदे जाने की घोषणा के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर एक साल के उच्च स्तर पर पहुंच गया।

यह भी पढ़े | Pregnant Elephant Death In Kerala: केरल में इंसानियत शर्मसार, गर्भवती हथिनी की मौत को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मांगी रिपोर्ट.

बीएसई पर रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर कारोबार के दौरान एक समय 2.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,617.70 रुपये पर पहुंच गया था। हालांकि बाद में कारोबार की समाप्ति पर यह 0.04 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 1,580.60 रुपये पर बंद हुआ।

एनएसई पर यह 0.03 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 1,579.20 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह एक समय 2.38 प्रतिशत की तेजी के साथ एक साल के उच्चतम स्तर 1,618 रुपये पर पहुंच गया था।

यह भी पढ़े | Gati Cyclone Next After Nisarga: ‘निसर्ग’ के बाद आने वाले अगले चक्रवाती तूफान का नाम होगा ‘गति’, ऐसे मिला यह नाम.

इससे पहले दिन में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपनी डिजिटल इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स में 1.85 प्रतिशत हिस्सेदारी 9,093.60 करोड़ रुपये में मुबाडाला को बेचने की घोषणा की। यह पिछले कुछ सप्ताह में जियो प्लेटफॉर्म्स का छठा सौदा है। इन छह सौदों से रिलायंस इंडस्ट्रीज को 87,655.35 करोड़ रुपये का निवेश प्राप्त होगा। यह निवेश कंपनी को कर्ज चुकाने में मदद करेगा।

मुबाडाला इंवेस्टमेंट कंपनी से पहले जियो प्लेटफॉर्म्स में फेसबुक, सिल्वर लेक, विस्टा इक्विटी पार्टनर्स, जनरल अटलांटिक, केकेआर जैसी वैश्विक कंपनियां निवेश करने की घोषणा कर चुकी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\