जरुरी जानकारी | रिलायंस-बीपी ने केजी-डी6 से 75 लाख घन मीटर गैस के लिये बोलियां आमंत्रित की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिलायंस इंडस्ट्रीज और उसकी भागीदार ब्रिटेन की बीपी पीएलसी ने बुधवार को केजी-डी6 ब्लॉक में दूसरे दौर की खोज से निकलने वाली गैस के लिये खरीदारों से बोलियां आमंत्रित की हैं। इस क्षेत्र से उत्पादित गैस के लिये कीमत निर्धारण पहली बार अंतरराष्ट्रीय गैस मानक के समक्ष होगा।

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर रिलायंस इंडस्ट्रीज और उसकी भागीदार ब्रिटेन की बीपी पीएलसी ने बुधवार को केजी-डी6 ब्लॉक में दूसरे दौर की खोज से निकलने वाली गैस के लिये खरीदारों से बोलियां आमंत्रित की हैं। इस क्षेत्र से उत्पादित गैस के लिये कीमत निर्धारण पहली बार अंतरराष्ट्रीय गैस मानक के समक्ष होगा।

बोली आमंत्रित करने के लिये जारी नोटिस के अनुसार रिलायंस-बीपी ने नवंबर 2019 में केजी-डी6 ब्लॉक में आर-श्रृंखला के फील्ड से पहली 50 लाख घन मीटर प्रतिदिन गैस की बिक्री की थी। अब दोनों ने 75 लाख घन मीटर प्रतिदिन अतिरिक्त गैस के लिये बोलियां आमंत्रित की है। यह गैस अगले साल फरवरी से उपलब्ध होगी।

उन्होंने पहले 50 लाख घन मीटर प्रतिदिन गैस के लिये ब्रेंट क्रूड तेल भाव से कीमत का निर्धारण किया था। लेकिन अब वे जेकेएम यानी जापान/कोरिया तरलीकृत प्राकृतिक गैस आयात मूल्य के अनुरूप मूल्य की मांग कर रहे हैं।

जेकेएम नवंबर में औसतन 6.20 डॉलर प्रति 10 लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट था। आधार या ‘कट ऑफ’ मूल्य पर इसकी लागत 5.9 डॉलर प्रति 10 लाख यूनिट बैठेगी।

यह पहले ब्रेंट क्रूड तेल मानक के आधार पर बेची गयी 50 लाख यूनिट गैस के लिये 4.2 डॉलर से 4.4 डॉलर प्रति यूनिट की दर के मुकाबले अधिक है। ब्रेंट क्रूड का भाव वर्तमान में 50 से 51 डालर प्रति बैरल के दायरे में है।

उद्योग जगत के सूत्रों के अनुसार यह पहली बार है जब देश में उत्पादित गैस अंतरराष्ट्रीय गैस मानक से जुड़ी दर (जेकेएम) पर बेची जा रही है।

साथ ही यह अक्टूबर 2020 में सरकार के निर्णय के बाद से पहली बार अलग से गैस मूल्य तय करने की पहल होगी। सरकार ने अपने निर्णय में बाजार कीमत तय करने के लिये एक समान ई-बोली नियम तय करने का फैसला किया था।

सरकार ने परिचालकों को कीमत तय करने को लेकर स्वतंत्रता दी है लेकिन यह दर उस निर्धारित सीमा पर निर्भर करेगी जो सरकार हर छह महीने पर अधिसूचित करती है। छह महीने यानी 31 मार्च, 2021 तक के लिये यह सीमा 4.06 डॉलर प्रति इकाई है।

इसके अनुसार, रिलायंस-बीपी को पहली 50 लाख घन मीटर प्रतिदिन गैस के लिये यह मूल्य मिलेगा। दोनों कंपनियों ने इस गैस का उत्पादन इस महीने की शुरूआत में शुरू किया।

एस्सार स्टील, अडाणी ग्रुप और सार्वजनिक क्षेत्र की गेल ने नवंबर 2019 में केजी-डी6 ब्लॉक में आर-श्रृंखला से योजना के अनुसार उत्पादित होने वाली शुरूआती 50 लाख घन मीटर प्रतिदिन गैस में से अधिकतर हिस्से की खरीद की। इन कंपनियों ने दिनांकित (डेटेड) ब्रेंट भाव

का 8.5 और 8.6 प्रतिशत के बीच बोलियां लगायी।

इसके लिये दिनांकित ब्रेंट कीमत का न्यूनतम 8.4 प्रतिशत भाव तय किया गया था। यानी बोलीदाताओं को गैस प्राप्त करने के लिये 8.4 प्रतिशत या उससे अधिक की बोली लगानी थी। दिनांकित ब्रेंट का मतलब है कि अनुबंध माह के ठीक तीन महीने पहले के प्रकाशित ब्रेंट भाव का औसत मूल्य।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\