देश की खबरें | दिल्ली में नाबालिग के साथ रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर पश्चिमी दिल्ली के अशोक विहार क्षेत्र में आठ वर्षीय एक बच्ची के साथ उसके एक रिश्तेदार ने कथित दुष्कर्म किया।
नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर उत्तर पश्चिमी दिल्ली के अशोक विहार क्षेत्र में आठ वर्षीय एक बच्ची के साथ उसके एक रिश्तेदार ने कथित दुष्कर्म किया।
पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | दिल्ली सरकार के कर्मचारियों को मिलेगा 36 और 20 हजार रुपये का एलटीसी.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात दस बजे के लगभग पुलिस को अशोक विहार क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि पीड़िता को बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया।
उन्होंने कहा कि आरोपी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता तथा पाक्सो कानून की धारा छह के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने कहा कि आरोपी, बिहार के दरभंगा जिले का निवासी 25 साल का एक युवक है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2020 07:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

