देश की खबरें | रिश्तेदार ने किया बच्ची का यौन उत्पीड़न, मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली स्थित द्वारका के बिंदापुर इलाके में एक छह वर्षीय लड़की का उसके रिश्तेदार ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। मामला सामने आने पर पुलिस ने पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 14 अगस्त दिल्ली स्थित द्वारका के बिंदापुर इलाके में एक छह वर्षीय लड़की का उसके रिश्तेदार ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। मामला सामने आने पर पुलिस ने पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि लड़की के माता-पिता उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में रहते हैं जबकि पीड़िता कुछ समय से दिल्ली में अपने चाचा-चाची के यहां रह रही थी।

अधिकारियों ने बताया कि 13 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली की एक बच्ची घायल हुई है। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) के कुछ सदस्य भी वहां पर मौजूद थे। उनकी उपस्थिति में पुलिस ने जांच शुरू की और इस दौरान खुलासा हुआ कि कहने के बावजूद लड़की के पढ़ाई नहीं करने पर चाची ने गर्म चिपटे से उसकी पिटाई की थी।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘चोट मामूली थी और उसके अभिभावकों ने ठीक से देखभाल का आश्वासन दिया। मामले को आपसी सहमति से सुलझा लिया गया और इसलिए उस समय कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। हालांकि, उसी दिन बाद में हमें पता चला कि लड़की को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया है।’’

अधिकारी ने बताया कि चाची द्वारा लड़की की पिटाई की गई थी और बाद में जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो उसने पुलिस को दिए बयान में बताया कि चाचा ने उसका यौन उत्पीड़न किया है।

उन्होंने बताया, ‘‘लेकिन जब चिकित्सीय परीक्षण किया गया तो बच्ची के गुप्त अंग में कोई चोट के निशान नहीं मिले। हालांकि, उसके आरोपों की जांच चल रही है।’’

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) संतोष कुमार मीणा ने कहा, ‘‘चिकित्सा परीक्षण और जांच के बाद भारतीय दंड संहिता की धारा- 324 और पोक्सो अधिनियम के तहत बिंदापुर थाने में मामला दर्ज किया गया है। ’’

पुलिस ने कहा कि अभिभावकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\