एजेंसी न्यूज

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में रिश्तेदार ने एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या की

आंध्र प्रदेश के पिडुगुराल्ला में एक रिश्तेदार ने वैवाहिक विवाद को लेकर एक ही परिवार के तीन लोगों की चाकू घोंपकर हत्या कर दी. एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में रिश्तेदार ने एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या की
Murder Representative Image (Photo Credit: Pixabay

पिडुगुराल्ला (आंध्र प्रदेश), 23 नवंबर : आंध्र प्रदेश के पिडुगुराल्ला में एक रिश्तेदार ने वैवाहिक विवाद को लेकर एक ही परिवार के तीन लोगों की चाकू घोंपकर हत्या कर दी. एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि तिहरे हत्याकांड का खुलासा बृहस्पतिवार को सुबह हुआ.

पुलिस ने बताया कि डी श्रीनिवास राव (28) नामक आरोपी ने आंध्र प्रदेश के पालनाडु जिले के पिदुगुरल्ला मंडल के कोनंकी गांव में अपने रिश्तेदार ए. नरेश (32), उनके पिता ए. संबाशिव राव (63) और उनकी मां ए. आदि लक्ष्मी (60) की चाकू घोंपकर हत्या कर दी. यह भी पढ़ें : Karnataka Shocker: कर्नाटक में दहेज के लिए पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट्स पर फेंका तेजाब

पुलिस अधिकारी ने पीटीआई- को बताया नरेश की पत्नी डी. माधुरी (26) ने अपने पति से विवाद के बाद बुधवार रात अपने भाई श्रीनिवास राव और पिता डी सुब्बा राव (62) को बुलाया था. उन्होंने बताया कि माधुरी पेट दर्द के कारण अपने खेत में कृषि कार्य के लिए नहीं जा सकती थी, इसी बात को लेकर उनका विवाद हुआ था.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2023 05:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).