देश की खबरें | आरोपियों के तृणमूल कांग्रेस से संबंध, ममता इस्तीफा दें:भाजपा ने कोलकाता सामूहिक बलात्कार कांड पर कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कोलकाता के विधि महाविद्यालय की छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार के सभी आरोपियों के तृणमूल कांग्रेस से जुड़े होने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस घटना पर माफी मांगनी चाहिए और इस्तीफा देना चाहिए।

नयी दिल्ली, 28 जून भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कोलकाता के विधि महाविद्यालय की छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार के सभी आरोपियों के तृणमूल कांग्रेस से जुड़े होने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस घटना पर माफी मांगनी चाहिए और इस्तीफा देना चाहिए।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, ‘‘यह एक तरह से राज्य प्रायोजित क्रूरता और राजनीति से प्रेरित जघन्य अपराध है।’’

उन्होंने पीड़िता के बयान के उन हिस्सों को पढ़कर सुनाया जिनमें अपराध का पूरा ब्योरा है तथा उसे एवं उसके परिवार को आरोपियों द्वारा दी गयी धमकी का भी उल्लेख है।

उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने चार सदस्यीय समिति गठित की है जो मामले की जांच करने के लिए राज्य का दौरा करेगी और अपना निष्कर्ष पेश करेगी।

पात्रा ने कहा कि समिति में सांसद बिप्लब कुमार देब और मनन कुमार मिश्रा तथा पूर्व सांसद सत्यपाल सिंह और मीनाक्षी लेखी होंगीं।

पात्रा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जो कुछ हुआ है उससे पूरा देश दुख एवं सदमे में है और इतना ही नहीं, वहां हाल में महिलाओं के खिलाफ कई नृशंस अपराध हुए हैं।

उन्होंने कहा कि लोगों को महिला मुख्यमंत्री वाले राज्य में महिलाओं के प्रति अधिक संवेदनशीलता की उम्मीद थी, लेकिन इसके बजाय बहुत अधिक असंवेदनशीलता है।

पात्रा ने मांग की कि मुख्यमंत्री को माफी मांगनी चाहिए और इस्तीफा देना चाहिए।

आरोपियों से संबंध नहीं होने के तृणमूल कांग्रेस के दावे को खारिज करते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि मुख्य आरोपी मोनोजित मिश्रा तृणमूल के छात्र संघ में पदाधिकारी था जबकि दूसरा आरोपी भी (छात्र) संघ का सदस्य था।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि महाविद्यालय के गार्ड रूम में जो कुछ हुआ, वह बिल्कुल किसी डरावनी फिल्म जैसा था, जिसमें राक्षस महिलाओं पर अत्याचार करता है।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘तृणमूल कांग्रेस के इन गुंडों ने प्रथम वर्ष की छात्रा (24) के साथ भी ऐसा ही व्यवहार किया। उस पर मुख्य आरोपी के विवाह प्रस्ताव को ठुकराने पर कथित रूप से हमला किया गया।’’

पात्रा ने राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के साथ उसके (मिश्रा के) संबंधों के पक्ष में कई तृणमूल नेताओं के साथ मिश्रा की तस्वीरें दिखाईं।

भाजपा प्रवक्ता ने गृह विभाग का भी कामकाज संभाल रहीं मुख्यमंत्री पर महिलाओं के खिलाफ इस तरह के जघन्य अपराधों को ‘‘हल्के ढंग से’’ लेने का आरोप लगाया।

पात्रा ने कहा कि तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा है कि अगर कोई सहपाठी किसी अन्य छात्रा के साथ बलात्कार करता है या महाविद्यालय के अंदर ऐसा होता है तो पुलिस ऐसे अपराधों को रोकने के लिए कुछ नहीं कर सकती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं ने अतीत में इसी तरह की घटनाओं पर अक्सर ‘‘क्रूर टिप्पणियां’’ की हैं।

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘यह किस तरह की मानसिकता है? ऐसा लगता है कि ममता बनर्जी सरकार की कोई जवाबदेही नहीं है।’’

पीड़ित छात्रा 25 जून को एक परीक्षा के लिए फॉर्म भरने के लिए कॉलेज गई थी और परीक्षा पूरी होने के बाद भी उसे छात्रसंघ के कक्ष में ही रहने के लिए मजबूर किया गया।

आरोप है कि एक पूर्व छात्र ने उसके विवाह के प्रस्ताव को ठुकराने के बाद छात्रा के साथ बलात्कार किया, जबकि दो वरिष्ठ छात्र अपने मोबाइल फोन पर इस कृत्य की वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे। मुख्य आरोपी पूर्व छात्र एक पेशेवर वकील और कॉलेज का संविदा गैर-शिक्षण कर्मचारी भी है।

मुख्य आरोपी के सोशल मीडिया प्रोफाइल में दावा किया गया है कि वह कॉलेज की तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद इकाई का पूर्व अध्यक्ष और तृणमूल के छात्र संगठन की दक्षिण कोलकाता शाखा का संगठन सचिव है।

हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने आरोपियों के साथ किसी भी तरह का संबंध होने से इनकार किया है और दोषी पाए जाने पर उन्हें ‘‘कड़ी सजा’’ देने की मांग की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\