विदेश की खबरें | हिजाब न पहनने के लिए रेकाबी को दंडित नहीं किया जाएगा : ईरान के ओलंपिक समिति के प्रमुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बहरहाल, 33 वर्षीय रेकाबी के समर्थक अब भी चिंतित हैं क्योंकि सरकार ने हिजाब विरोधी प्रदर्शनों का समर्थन करने के लिए अन्य एथलीटों को निशाना बनाया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बहरहाल, 33 वर्षीय रेकाबी के समर्थक अब भी चिंतित हैं क्योंकि सरकार ने हिजाब विरोधी प्रदर्शनों का समर्थन करने के लिए अन्य एथलीटों को निशाना बनाया है।

कार्यकर्ताओं का दावा है कि सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है तथा हजारों लोग गिरफ्तार हुए हैं।

दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में महमूद खोस्रावी वफा ने कहा कि रेकाबी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की कोई वजह नहीं है क्योंकि उन्होंने ‘‘अनजाने में’’ हिजाब नहीं पहना था।

वफा ने कहा, ‘‘यह बहुत मामूली-सा मुद्दा है। मैं बहुत हैरान हूं कि इसके बारे में इतनी बात की जा रही है। मेरी नजर में यह बहुत बड़ा मुद्दा नहीं है।’’

वफा ने कहा कि उन्होंने सियोल में एसोसिएशन ऑफ नेशनल ओलंपिक कमिटी की महासभा के इतर बुधवार को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थॉमस बाच से रेकाबी के मामले पर चर्चा की थी। उन्होंने रेकाबी से भी बात की थी।

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने बुधवार को बताया कि रेकाबी ‘‘सुरक्षित ईरान लौट आयी हैं और अपने परिवार के साथ हैं।’’

वहीं, वफा ने बताया कि रेकाबी एक दिन के लिए ईरान की ओलंपिक समिति के होटल में अपने परिवार के साथ ठहरी हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि रेकाबी अपनी मर्जी से होटल में ठहरी हैं या नहीं।

वफा ने बताया कि रेकाबी बृहस्पतिवार को अपने गृहनगर लौटेंगी।

दरअसल, रेकाबी के प्रतियोगिता के दौरान हिजाब न पहनने के कदम को इस्लामिक देश में हिजाब के खिलाफ हफ्तों से चल रहे प्रदर्शन के लिए समर्थन के रूप में देखा जा रहा है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका