जरुरी जानकारी | होल्डिंग कंपनियों, एसपीवी की प्रतिभूतियों को डिमैट खातों में ही रखेंगे रीट, इनविट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पूंजी बाजार नियामक सेबी ने कारोबारी सुगमता बढ़ाने और पारदर्शिता में सुधार के लिये रीट और इनविट से होल्डिंग कंपनियों और विशेष उद्देश्यीय इकाइयों (एसपीवी) की प्रतिभूतियों को सिर्फ डिमैट खातों में ही रखने को कहा है।

नयी दिल्ली, 22 मई पूंजी बाजार नियामक सेबी ने कारोबारी सुगमता बढ़ाने और पारदर्शिता में सुधार के लिये रीट और इनविट से होल्डिंग कंपनियों और विशेष उद्देश्यीय इकाइयों (एसपीवी) की प्रतिभूतियों को सिर्फ डिमैट खातों में ही रखने को कहा है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने सोमवार को जारी दो अलग परिपत्रों में कहा कि रीट (रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट) और इनविट (बुनियादी ढांचा निवेश ट्रस्ट) के निवेश प्रबंधकों को यह सुनिश्चित करना होगा।

साथ ही रीट ओर इनविट के पास होल्डिंग कंपनियों और विशेष उद्देश्यीय इकाइयों के भौतिक रूप में रखी मौजूदा प्रतिभूतियों को 30 जून तक डिमैट (डिमैटेरियलाइज्ड) यानी इलेक्ट्रॉनिक रूप में रखने को कहा गया है।

नियमों के तहत रीट और इनविट के यूनिट सभी आवेदनकर्ताओं को डिमैट रूप में ही जारी किए जाएंगे।

रीट और इनविट निवेश माध्यम के रूप में देश में अभी उतने लोकप्रिय नहीं हुए हैं। लेकिन वैश्विक बाजारों में ये निवेश के काफी लोकप्रिय माध्यम हैं। जहां रीट में वाणिज्यिक रियल एस्टेट परियोजनाएं होती हैं। वहीं इनविट में राजमार्ग और बिजली पारेषण जैसी ढांचागत संपत्तियां होती हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\