एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | रीजीजू ने अरुणाचल के तवांग में सरकारी योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन की सराहना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने सरकारी योजनाओं के लगातार और प्रभावी कार्यान्वयन तथा ‘पारदर्शी निधि उपयोग तंत्र’ के लिए मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिला प्रशासन की सराहना की।

देश की खबरें | रीजीजू ने अरुणाचल के तवांग में सरकारी योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन की सराहना की

ईटानगर, आठ जुलाई केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने सरकारी योजनाओं के लगातार और प्रभावी कार्यान्वयन तथा ‘पारदर्शी निधि उपयोग तंत्र’ के लिए मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिला प्रशासन की सराहना की।

सीमावर्ती जिले के लिए जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की तीसरी तिमाही की बैठक को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए संसदीय एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री रीजीजू ने पूर्व प्रतिबद्धताओं के कारण पिछले सत्र में शामिल नहीं हो पाने के लिए खेद जताया।

यहां जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, रीजीजू ने दिशा समिति के अध्यक्ष के रूप में अपनी भूमिका को रेखांकित किया। यह समिति उनके निर्वाचन क्षेत्र के सभी 17 जिलों के लिए जिम्मेदार है। उन्होंने विकास कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में तवांग के मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड की सराहना भी की।

बयान के अनुसार, तवांग में आयोजित बैठक में उपायुक्त नामग्याल आंगमो, जिला परिषद अध्यक्ष लेकी गोम्बू और केंद्र प्रायोजित योजनाओं (सीएसएस) के कार्यान्वयन में शामिल विभिन्न विभागों के प्रमुख शामिल हुए।

बयान में कहा गया है कि उपायुक्त आंगमो ने अपने संबोधन में बैठक के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि यह एक ऐसा मंच है, जहां केंद्र और राज्य के वित्तपोषण वाली योजनाओं के क्रियान्वयन में हो रही प्रगति का आकलन किया जा सकता है तथा चुनौतियों का समाधान किया जा सकता है।

वहीं, जिला परिषद अध्यक्ष गोम्बू ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि 30 जून और एक जुलाई को आयोजित जिला-स्तरीय निगरानी समिति (डीएलएमसी) की बैठक के दौरान सभी योजनाओं की व्यापक समीक्षा की गई थी।

गोम्बू ने रीजीजू को उनकी ऑनलाइन उपस्थिति के लिए धन्यवाद दिया और सुशासन एवं प्रभावी वितरण के लिए जिले की प्रतिबद्धता को दोहराया।

सत्र में सहायक आयुक्त तेनजिन जाम्बे के नेतृत्व में पावरपॉइंट प्रस्तुति के साथ विभिन्न सीएसएस की स्थिति की विस्तृत समीक्षा शामिल थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2025 07:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).