देश की खबरें | दस अगस्त से शुरू होगा एक्सएटी के लिए पंजीकरण
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एक्सएलआरआई- स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सोमवार को घोषणा की कि जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (एक्सएटी) 2023 के लिए पंजीकरण 10 अगस्त से शुरू होगा।
जमशेदपुर, आठ अगस्त एक्सएलआरआई- स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सोमवार को घोषणा की कि जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (एक्सएटी) 2023 के लिए पंजीकरण 10 अगस्त से शुरू होगा।
जेवियर एसोसिएट मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (एक्सएएमआई) की ओर से, एक्सएलआरआई-जमशेदपुर एक्सएटी परीक्षा आयोजित करता है।
एक बयान में कहा गया है कि उम्मीदवार एक्सएटी की वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करा सकेंगे।
एक्सएटी एमबीए और पीजीडीएम दाखिले के लिए सबसे पुरानी और दूसरी सबसे बड़ी परीक्षा में से एक है।
एक्सएटी परीक्षा भारत के 80 से अधिक शहरों में आयोजित की जाएगी और इसमें हासिल अंक एक्सएलआरआई-जमशेदपुर व अन्य जेवियर एसोसिएट मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में दाखिले के लिए मान्य होंगे।
इनके अलावा, देश भर में 160 से अधिक बी-स्कूलों में भी परीक्षा के अंकों को स्वीकार किया जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)