एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | 2024-25 में आठ बड़े शहरों में आवासीय संपत्तियों का पंजीकरण 5.44 लाख इकाई रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद समेत आठ प्रमुख शहरों में पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में आवासीय संपत्तियों का पंजीकरण 5.44 लाख इकाई रहा, जो वित्त वर्ष 2018-19 से 77 प्रतिशत अधिक है।

जरुरी जानकारी | 2024-25 में आठ बड़े शहरों में आवासीय संपत्तियों का पंजीकरण 5.44 लाख इकाई रहा

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद समेत आठ प्रमुख शहरों में पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में आवासीय संपत्तियों का पंजीकरण 5.44 लाख इकाई रहा, जो वित्त वर्ष 2018-19 से 77 प्रतिशत अधिक है।

इन बाजारों में नवी मुंबई, थाने, पुणे, नोएडा और ग्रेटर नोएडा भी शामिल हैं।

रियल एस्टेट सलाहकार स्क्वायर यार्ड्स ने शुक्रवार को एक रिपोर्ट में कहा कि 2024-25 में कुल पंजीकरण में प्राथमिक बाजार (पहली बिक्री) की हिस्सेदारी 57 प्रतिशत थी, जबकि द्वितीयक बाजार (पुनः बिक्री) का 43 प्रतिशत हिस्सा रहा।

आंकड़ों में अपार्टमेंट, प्लॉट और विला के लिए आवासीय लेनदेन शामिल हैं।

मात्रा के लिहाज से, द्वितीयक लेनदेन वित्त वर्ष 2018-19 में 1.22 लाख इकाई से बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 में 2.33 लाख इकाई हो गया। इस अवधि के दौरान, प्राथमिक बाजार लेनदेन 1.84 लाख इकाई से बढ़कर 3.11 लाख इकाई रहा।

स्क्वायर यार्ड्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं संस्थापक तनुज शोरी ने कहा, ‘‘आवासीय बाजार ने वैश्विक महामारी के बाद से उल्लेखनीय वापसी की है, जैसा कि वार्षिक आवास लेनदेन में तेज वृद्धि से पता चलता है। इसमें वित्त वर्ष 2018-19 के 3.07 लाख इकाइयों से वित्त वर्ष 2024-25 में 5.44 लाख तक, 77 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2025 06:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).