जरुरी जानकारी | नवरात्रि में मुंबई निगम क्षेत्र में संपत्तियों का पंजीकरण 13 प्रतिशत बढ़ा: नाइट फ्रैंक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नवरात्रि के दौरान बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) क्षेत्र में संपत्तियों का पंजीकरण पिछले साल की तुलना में 13 प्रतिशत बढ़कर 5,199 इकाई हो गया।
मुंबई, 17 अक्टूबर नवरात्रि के दौरान बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) क्षेत्र में संपत्तियों का पंजीकरण पिछले साल की तुलना में 13 प्रतिशत बढ़कर 5,199 इकाई हो गया।
रियल एस्टेट सलाहकार नाइट फ्रैंक इंडिया ने कहा कि बीएमसी क्षेत्र में आने वाले मुंबई शहर में तीन से 11 अक्टूबर तक नवरात्रि के नौ दिनों में 5,199 संपत्तियों का पंजीकरण किया गया। वर्ष 2023 में नवरात्रि के समय 4,594 इकाइयों का पंजीकरण हुआ था।
नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक शिशिर बैजल ने कहा, ‘‘त्योहारों के दौरान बिक्री में नई तेजी आई है, जिससे संपत्ति पंजीकरण में तीव्र वृद्धि हुई है।’’
उन्होंने कहा कि सिंतबर में पंजीकरण कम रहा था क्योंकि खरीदार आमतौर पर श्राद्ध के दौरान बड़ी खरीदारी करने से बचते हैं।
बैजल ने कहा, ‘‘हालांकि, नवरात्रि से धारणा में बदलाव आया है और स्थिर ब्याज दरों तथा प्रीमियम संपत्तियों की बढ़ती मांग से वृद्धि हुई है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2024 06:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

