देश की खबरें | वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू, बड़े पैमाने पर होगा आयोजन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर प्रशासन की ओर से इस साल की अमरनाथ यात्रा के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं और इस बार दक्षिण कश्मीर हिमालयी क्षेत्र की गुफा में स्थित पवित्र शिवलिंग के दर्शन के लिए लगभग आठ लाख तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
श्रीनगर, 11 अप्रैल जम्मू-कश्मीर प्रशासन की ओर से इस साल की अमरनाथ यात्रा के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं और इस बार दक्षिण कश्मीर हिमालयी क्षेत्र की गुफा में स्थित पवित्र शिवलिंग के दर्शन के लिए लगभग आठ लाख तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
इस बीच, अमरनाथ यात्रा के लिए सोमवार से पंजीकरण की प्रक्रिया देश भर में शुरू हो गयी।
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव अपूर्व चंद्रा की अध्यक्षता में यहां हुई एक बैठक में दो साल के अंतराल के बाद हो रही अमरनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई।
जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव अरुण कुमार, जम्मू-कश्मीर क्षेत्रों के संभागीय आयुक्तों और उपायुक्तों ने भी बैठक में भाग लिया।
बाद में चंद्रा ने संवाददाताओं से कहा कि बैठक में चर्चा हुई कि इस साल अमरनाथ यात्रा पहले से कहीं ज्यादा बड़ी और बेहतर होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इसे ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं पहले के मुकाबले दोगुनी की जायेंगी।
अपूर्व चंद्रा ने कहा कि इस बार यात्रा में करीब छह से आठ लाख तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि इस बार यात्रा के लिए जो प्रबंध किए गए हैं, वे भी पिछले वर्षों की तुलना में दोगुने होंगे।
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव ने कहा, “पीने के पानी की व्यवस्था हो, रहने की जगह हो या साफ-सफाई की बात हो, बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के स्वागत के लिए पूरा प्रशासन तैयार है।“
चंद्रा ने कहा कि अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन द्वारा उठाए गए इन उपायों को यात्रियों को आकर्षित करने के लिए हर राज्य में अलग-अलग ओं में प्रचारित किया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)