जरुरी जानकारी | क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक प्रधानमंत्री जनधन खातों में दोहराव रोकने पर ध्यान देंः सीतारमण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों से प्रधानमंत्री जनधन योजना खातों में दोहराव को रोकने के लिये कदम उठाने का निर्देश दिया।

नयी दिल्ली, 30 अगस्त वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों से प्रधानमंत्री जनधन योजना खातों में दोहराव को रोकने के लिये कदम उठाने का निर्देश दिया।

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) के प्रमुखों के साथ समीक्षा बैठक में सीतारमण ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) और वित्तीय समावेशन के तहत पैठ बढ़ाने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए रूपरेखा तैयार करनी होगी।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, वित्त मंत्री ने आरआरबी प्रमुखों से जनधन खातों में दोहराव की स्थिति दूर करने के लिये कदम उठाने को कहा। साथ ही विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में सेब उत्पादकों को भंडारण सुविधा के लिए कर्ज देने का आग्रह किया।

सीतारमण ने उत्तरी क्षेत्र के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की समीक्षा बैठक में आरआरबी की डिजिटल क्षमता बढ़ाने की बात कही। उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के प्रबंध निदेशक और सीईओ को यह सुनिश्चित करने को कहा कि बैंक के सभी आरआरबी एक नवंबर, 2023 तक लोगों को डिजिटल रूप से जोड़ने की क्षमता हासिल कर लें।

आरआरबी में केंद्र की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत है जबकि प्रायोजक बैंकों एवं राज्य सरकारों की हिस्सेदारी क्रमश: 35 प्रतिशत और 15 प्रतिशत है।

वित्त मंत्री ने बैंकों से आरआरबी को एमएसएमई संकुलों के साथ संबद्ध करने और सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम मंत्रालय द्वारा पहचाने गये संकुल क्षेत्रों में ग्रामीण शाखाओं के नेटवर्क को बढ़ाने पर गौर करने को कहा।

बैठक में वित्तीय सेवा सचिव विवेक जोशी, मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रिजर्व बैंक और नाबार्ड के प्रतिनिधि और राज्यों के अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारी तथा बैंक प्रतिनिधि मौजूद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

8th Pay Commission News: 8वें वेतन आयोग के गठन के बाद सरकारी कर्मचारियों- पेंशनभोगियों के जीवन स्तर में सुधार के बनेंगे बड़े माध्यम, बदलेगी लाइफस्टाइल!

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Full Details: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद से होगा आगाज, जानें मुकाबले लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स, वेन्यू और टाइमिंग

BOI E-Auction: पटना-धनबाद में सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने का सुनहरा मौका, बैंक ऑफ इंडिया की मेगा नीलामी के लिए 25 मार्च को लगेगी बोली; खरीदने से पहले जानें पूरी डिटेल

\