देश की खबरें | क्वाड की तीसरी मंत्रीस्तरीय वार्ता में क्षेत्रीय, वैश्विक मुद्दों पर होगी चर्चा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस. जयशंकर मंत्रीस्तरीय तीसरी चतुष्पक्षीय (क्वाड) वार्ता के दौरान अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रियों के साथ बृहस्पतिवार को हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव की पृष्ठभूमि में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा करेंगे।

नयी दिल्ली, 18 फरवरी विदेश मंत्री एस. जयशंकर मंत्रीस्तरीय तीसरी चतुष्पक्षीय (क्वाड) वार्ता के दौरान अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रियों के साथ बृहस्पतिवार को हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव की पृष्ठभूमि में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि मंत्रिगण क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे, विशेष रूप से मुक्त और समावेशी हिन्द-प्रशांत क्षेत्र को बनाए रखने के लिए व्यावहारिक सहयोग पर चर्चा करेंगे।

चार सदस्यीय गठबंधन (भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया) के विदेश मंत्रियों की यह तीसरी बैठक है। अमेरिका में जो बाइडन के राष्ट्रपति बनने के बाद यह पहली बैठक है। इसका आयोजन ऑनलाइन किया जाना है।

चीन की बढ़ती सैन्य शक्ति की पृष्ठभूमि में हिन्द-प्रशांत क्षेत्र की स्थिति वैश्विक नेताओं के बीच चर्चा का महत्वपूर्ण मुद्दा है। चीन के बढ़ते प्रभाव की पृष्ठभूमि में अमेरिका चतुष्पक्षीय गठबंधन को सुरक्षा-गठबंधन में बदलने के पक्ष में है।

विदेश मंत्रालय ने एक संक्षिप्त बयान में कहा, ‘‘भारत-ऑस्ट्रेलिया-जापान-अमेरिका के बीच तीसरी मंत्रिस्तरीय वार्ता 18 फरवरी को होगी जिसमें इन देशों के विदेश मंत्री भाग लेंगे।’’

बयान के अनुसार, यह बैठक अक्टूबर, 2020 में तोक्यो में हुई अंतिम बैठक से आगे उपयोगी विचारों को आपस में साझा करने का अवसर प्रदान करेगी।

उसमें कहा गया है, ‘‘मंत्रिगण क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर एक-दूसरे से विचारों का आदान-प्रदान करेंगे, विशेष रूप से मुक्त और समावेशी हिन्द-प्रशांत क्षेत्र को बनाए रखने के लिए व्यावहारिक सहयोग पर चर्चा करेंगे।’’

विदेश मंत्रालय के अनुसार, ‘‘वे लोग कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए जारी प्रयासों, जलवायु परिवर्तन और परस्पर हितों के अन्य मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सुपर 8 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

\