Lok Sabha Election 2023: AAP का बड़ा आरोप, हरियाणा में चुनावी कार्यक्रम की अनुमति देने से इनकार, अभद्र भाषा का किया गया इस्तेमाल
आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि संबंधित प्राधिकारियों से दो चुनावी कार्यक्रमों की अनुमति मांगने वाले उसके आवेदन को अस्वीकार कर दिया गया और जवाब में अभद्र का इस्तेमाल किया गया.
कैथल (हरियाणा), 6 अप्रैल : आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि संबंधित प्राधिकारियों से दो चुनावी कार्यक्रमों की अनुमति मांगने वाले उसके आवेदन को अस्वीकार कर दिया गया और जवाब में अभद्र का इस्तेमाल किया गया.
इस मामले पर कड़ा संज्ञान लेते हुए हरियाणा के कैथल में उप-मंडलीय मजिस्ट्रेट-सह-सहायक निर्वाचन अधिकारी ब्रह्म प्रकाश ने पांच कम्प्यूटर ऑपरेटर के निलंबन का आदेश दिया और पुलिस को मामले की विस्तृत जांच करने का निर्देश दिया. कुरुक्षेत्र सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे ‘आप’ की हरियाणा इकाई के प्रमुख सुशील गुप्ता ने कहा कि पार्टी ने सात अप्रैल को दो चुनावी कार्यक्रमों की अनुमति मांगी थी. यह भी पढ़ें : UP: बिजनौर में कीमत को लेकर बहस के बाद शराब दुकान के चौकीदार की हत्या, तीन गिरफ्तार
गुप्ता ने कहा, ‘‘हमें जो जवाब मिला उसमें लिखा था कि अनुमति अस्वीकार कर दी गयी है. एक अन्य पत्र में अभद्र का इस्तेमाल किया गया.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2024 08:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

