देश की खबरें | व्हाट्सऐप ग्रुप एडमिन के खिलाफ आपराधिक मुकदमा रद्द करने से इनकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक व्हाट्सऐप ग्रुप एडमिन के खिलाफ आपराधिक मुकदमा रद्द करने के अनुरोध वाली याचिका बुधवार को खारिज कर दी। इस ग्रुप में किसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कंप्यूटर एनिमेशन की सहायता से बदली हुई फोटो भेजी थी।

प्रयागराज, दो मार्च इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक व्हाट्सऐप ग्रुप एडमिन के खिलाफ आपराधिक मुकदमा रद्द करने के अनुरोध वाली याचिका बुधवार को खारिज कर दी। इस ग्रुप में किसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कंप्यूटर एनिमेशन की सहायता से बदली हुई फोटो भेजी थी।

इस याचिका को खारिज करते हुए न्यायमूर्ति मोहम्मद असलम ने कहा कि याचिकाकर्ता एक ग्रुप का एडमिन है और ग्रुप का सक्रिय सदस्य है।

यह याचिका मोहम्मद इमरान मलिक द्वारा दायर की गई थी जोकि एक व्हाट्सऐप ग्रुप चलाता है और इस ग्रुप के एक सदस्य नजाम आलम ने प्रधानमंत्री की परिवर्तित तस्वीर भेजी थी।

याचिकाकर्ता की दलील थी कि उक्त संदेश उसके द्वारा नहीं भेजा गया, बल्कि नजाम आलम द्वारा भेजा गया। वह केवल ग्रुप एडमिन है, इसलिए उसके खिलाफ कोई मामला नहीं बनता और यह आपराधिक मुकदमा रद्द करने लायक है।

राज्य सरकार के वकील ने इस याचिका का यह कहते हुए विरोध किया कि संदेश भेजने वाले व्यक्ति और ग्रुप एडमिन की साझा जिम्मेदारी होती है और यह नहीं कहा जा सकता कि आईटी कानून की धारा 66 (कंप्यूटर संबंधी अपराध) के तहत कोई अपराध नहीं हुआ।

अदालत ने याचिका खारिज करते हुए कहा, “तथ्यों पर गौर करने से यह प्रतीत होता है कि याचिकाकर्ता एक ग्रुप एडमिन है और उसकी साझा जिम्मेदारी भी है। इसे ध्यान में रखते हुए हमें इस मामले में हस्तक्षेप करने का कोई ठोस कारण नहीं दिखता।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सुपर 8 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

\