देश की खबरें | कोविड अस्पताल में ड्यूटी करने से इंकार, चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जांजगीर चांपा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र में स्थित कोविड अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात नहीं होने के आरोप में पुलिस ने चिकित्सक संतोष पटेल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जियो

जांजगीर चांपा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र में स्थित कोविड अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात नहीं होने के आरोप में पुलिस ने चिकित्सक संतोष पटेल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मालखरौदा की विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डाक्टर कात्यायनी सिंह ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है कि जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने एक आदेश जारी कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मालखरौदा में पदस्थ चिकित्सा अधिकारी संतोष पटेल की ड्यूटी जिला चिकित्सालय जांजगीर के आइसोलेशन और कोविड 19 वार्ड में लगाई थी।

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी: पीएम मोदी ने लाओस के प्रधानमंत्री थॉन्गलॉन सिसॉलिथ से फोन पर की बात: 12 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

लेकिन डॉक्टर पटेल 11 जून तक जिला चिकित्सालय में उपस्थित नहीं हुए।

इस मामले में डॉक्टर ने विकासखंड चिकित्सा अधिकारी से कहा था कि दुर्भावनावश उसकी ड्यूटी कोविड अस्पताल में लगाई जा रही है, इसलिए वह ड्यूटी नहीं करेंगे।

यह भी पढ़े | सीएम उद्धव ठाकरे ने  IFLOWS का किया उद्घाटन , कहा- बाढ़ का पूर्वानुमान लगाने वाली प्रणाली मुंबई के लिए साबित होगी वरदान.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सिंह की शिकायत पर पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 और आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 56 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\