देश की खबरें | कोलकाता में ओवैसी की रैली के लिए पुलिस का इजाजत देने से इनकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बृहस्पतिवार को होने वाली रैली को पुलिस से अनुमति नहीं मिलने की वजह से रद्द कर दिया गया है।

कोलकाता, 24 फरवरी एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बृहस्पतिवार को होने वाली रैली को पुलिस से अनुमति नहीं मिलने की वजह से रद्द कर दिया गया है।

पार्टी के सूत्रों ने बताया कि ओवैसी को अल्पसंख्यक बहुल मेतियाब्रुज़ इलाके में रैली के जरिए बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी का प्रचार अभियान का आगाज़ करना था।

एआईएमआईएम के प्रदेश सचिव जमीर उल हसन ने बताया कि पुलिस ने रैली के लिए उन्हें इजाजत नहीं दी।

हसन ने बताया, "हमने इजाज़त के लिए 10 दिन पहले आवेदन दिया था, मगर आज हमें पुलिस ने सूचित किया कि वे हमें रैली करने की इजाज़त नहीं देंगे। हम टीएमसी के ऐसे हथकंडों के आगे झुकेंगे नहीं। हम चर्चा करेंगे और कार्यक्रम की नई तारीख बताएंगे।"

कोलकाता पुलिस ने मामले पर टिप्पणी करने से इनकार दिया है।

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद सौगत रॉय ने रैली के लिए इजाज़त नहीं मिलने में अपनी पार्टी की भूमिका से इनकार किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\