खेल की खबरें | चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के लिए रीफेल, इलिंगवर्थ होंगे मैदानी अंपायर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ऑस्ट्रेलिया के पॉल रीफेल और इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के लिए मैदानी अंपायर होंगे जबकि श्रीलंका के रंजन मदुगले मैच रेफरी होंगे।

दुबई, छह मार्च ऑस्ट्रेलिया के पॉल रीफेल और इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के लिए मैदानी अंपायर होंगे जबकि श्रीलंका के रंजन मदुगले मैच रेफरी होंगे।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज रीफेल (58 वर्ष) लाहौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के सेमीफाइनल के दौरान मैदानी अंपायरों में से एक थे।

इंग्लैंड के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर 61 वर्षीय इलिंगवर्थ दुबई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के अंतिम-चार मुकाबले का हिस्सा थे।

चार बार के ‘आईसीसी अंपायर ऑफ द ईयर’ रह चुके इलिंगवर्थ भारत में 2023 वनडे विश्व कप और अमेरिका में 2024 टी20 विश्व कप के फाइनल में भी अंपायर रहे थे। वह भारत और न्यूजीलैंड के बीच ग्रुप मैच में भी अंपायर थे जिसमें भारत ने 44 रन से जीत दर्ज की थी।

भारत ने दुबई में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराकर फाइनल में जगह पक्की की, जबकि न्यूजीलैंड ने अंतिम चार के दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 50 रन से हराया।

अधिकारियों की सूची :

मैदानी अंपायर - पॉल रीफेल और रिचर्ड इलिंगवर्थ

तीसरे अंपायर - जोएल विल्सन

चौथे अंपायर - कुमार धर्मसेना

मैच रेफरी - रंजन मदुगले।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\