देश की खबरें | कोविड-19 के नये मामलों में कमी का रूझान, किंतु ढिलाई न बरतें: स्वास्थ्य मंत्रालय
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 के प्रतिदिन नए मामलों और बीमारी के कारण होने वाली मौत के मामलों में 13 अगस्त से गिरावट देखी गई है।
नयी दिल्ली, 18 अगस्त स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 के प्रतिदिन नए मामलों और बीमारी के कारण होने वाली मौत के मामलों में 13 अगस्त से गिरावट देखी गई है।
हालांकि मंत्रालय ने कोई ढिलाई बरते जाने को लेकर चेतावनी दी और कहा कि पांच दिन की गिरावट महामारी के संदर्भ में एक छोटी अवधि है।
स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने प्रेस वार्ता में कहा कि प्रति दिन सात से आठ लाख जांच के सतत स्तर के बावजूद, सक्रिय मामलों का आंकड़ा 10.03 प्रतिशत से घटकर 7.72 प्रतिशत हो गया है।
भूषण ने कहा, ‘‘13 अगस्त से प्रतिदिन नये मामलों की संख्या अब लगभग 64 हजार से कम होकर 55,079 हो गई है। इसमें गिरावट का रुझान है। लेकिन महामारी के संदर्भ में पांच दिन का समय छोटी अवधि है और नियंत्रण, जांच और निगरानी में शिथिलता के लिए कोई जगह नहीं है।’’
यह भी पढ़े | कोरोना के आंध्र प्रदेश में 9652 नए केस दर्ज: 18 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
उन्होंने कहा कि इस महामारी से स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 20 लाख के करीब पहुंच गई है जो कोरोना वायरस संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 2.93 गुना अधिक है।
उन्होंने कहा, ‘‘इस बीमारी से अब तक 19,77,779 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इस समय 6,73,166 मरीजों का इलाज चल रहा है और वे चिकित्सा देखरेख में हैं।’’
भूषण ने कहा कि मामले की मृत्यु दर भी दो प्रतिशत से नीचे आ गई है।
उन्होंने कहा, ‘‘प्रतिदन मामले की मृत्यु दर घटकर 1.92 प्रतिशत और साप्ताहिक औसत मृत्यु दर 1.94 प्रतिशत हो गई है। दोनों दो फीसदी से नीचे हैं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2020 06:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

