म्यूचुअल फंड खरीदने-बेचने का घटाया गया मानक समय 30 अप्रैल तक रहेगा प्रभावी: सेबी
एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया एक पत्र से इसकी जनकारी मिली।
नयी दिल्ली, 17 अप्रैल बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने म्यूचुअल फंड खरीदने व बेचने के घटे मानक समय (कट-ऑफ टाइम) को 30 अप्रैल तक प्रभावी रखने का निर्णय लिया है।
एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया एक पत्र से इसकी जनकारी मिली।
सेबी ने यह निर्णय रिजर्व बैंक के द्वारा बांड बाजार के लिये कारोबार का समय घटाने के बाद लिया है।
सेबी ने कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर के म्यूचुअल फंड खरीदने व बेचने का मानक समय तीन बजे से घटाने का फैसला किया था। पहले संशोधित मानक समय सात अप्रैल से 17 अप्रैल तक के लिये था, लेकिन अब इसे 30 अप्रैल तक के लिये बढ़ा दिया गया है। अब तीस अप्रैल तक इन्हें खरीदने का मानक समय 12:30 बजे और बेचने का मानक समय एक बजे रहेगा।
मानक समय से तात्पर्य है कि किसी तारीख को कितने बजे तक किये गये सौदों को उस तारीख का लेन-देन माना जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2020 08:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

