देश की खबरें | गांधीनगर बाजार का पुनर्विकास दिल्ली सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक: सिसोदिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को कहा कि पूर्वी दिल्ली स्थित गांधीनगर बाजार का पुनर्विकास दिल्ली सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है और यह शहर की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने और हजारों रोजगार पैदा करने में मील का पत्थर साबित होगा।
नयी दिल्ली, 10 जून उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को कहा कि पूर्वी दिल्ली स्थित गांधीनगर बाजार का पुनर्विकास दिल्ली सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है और यह शहर की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने और हजारों रोजगार पैदा करने में मील का पत्थर साबित होगा।
सिसोदिया ने शुक्रवार को परियोजना की प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक की।
दिल्ली सरकार ने ‘अपने रोजगार बजट’ में गांधीनगर को ‘ग्रैंड गारमेंट हब’ के तौर पर विकसित करने का ऐलान किया था और इस पर चरणबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। यह दो चरणों में होगा।
सिसोदिया ने कहा कि गांधीनगर विश्वस्तर पर रेडीमेड परिधान बाजार के रूप में प्रसिद्ध है और दिल्ली को एक विशिष्ट पहचान देता है।
उन्होंने कहा कि गांधीनगर बाजार का पुनर्विकास दिल्ली सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है, जो शहर की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने और हजारों रोजगार पैदा करने में मील का पत्थर साबित होगा।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पुनर्विकास न सिर्फ गांधीनगर को एक नई पहचान देगा, बल्कि व्यापार को भी बढ़ाएगा और लोगों को खरीदारी का एक नया अनुभव प्रदान करेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)