जरुरी जानकारी | रेडिट के सह संस्थापक एलेक्सिस ओहानियन ने छोड़ा निदेशक मंडल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रौद्योगिकी कंपनी रेडिट के सह-संस्थापक एलेक्सिस ओहानियन ने निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कंपनी से अपनी जगह पर किसी अश्वेत उम्मीदवार को नियुक्त करने का आग्रह किया है।

सान फ्रांसिस्को, छह जून प्रौद्योगिकी कंपनी रेडिट के सह-संस्थापक एलेक्सिस ओहानियन ने निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कंपनी से अपनी जगह पर किसी अश्वेत उम्मीदवार को नियुक्त करने का आग्रह किया है।

ओहानियन (37) टेनिस की दिग्गज खिलाड़ी सेरेना विलियम्स के पति हैं।

यह भी पढ़े | स्वास्थ्य मंत्रालय की नई गाइडलाइंस- कोरोना के हल्के व बिना लक्षण वाले मरीजों को न करें अस्पतालों में भर्ती, 24 घंटे में किया जाए डिस्चार्ज.

ओहनियन ने अफ्रीकी-अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या को लेकर अमेरिका में हिंसक विरोध प्रदर्शन के कई दिनों के बाद पद छोड़ने का फैसला किया है।

ओहानियन ने शुक्रवार को एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए कहा कि वह इस्तीफा दे रहे हैं, "एक पिता के रूप में, वह अपनी अश्वेत बेटी को जवाब देने में सक्षम होने की जरूरत महसूस करते हैं जब वह पूछती है: 'तुमने क्या किया?"

यह भी पढ़े | Pregnant Elephant Death In Kerala: केरल में इंसानियत शर्मसार, गर्भवती हथिनी की मौत को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मांगी रिपोर्ट.

उन्होंने कहा, "मैंने रेडिट के निदेशक मंडल के सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया है। मैंने उनसे (कंपनी से) एक अश्वेत उम्मीदवार को अपनी जगह देने का आग्रह किया है। इसके अलावा मैं रेडिट की अपनी हिस्सेदारी से भविष्य में होने वाले लाभ का उपयोग अश्वेत समुदाय की सेवा पर करूंगा, मुख्य रूप से नस्लीय घृणा पर अंकुश लगाने के लिये।’’

उन्होंने कहा, "मैंने रेडिट की सह-स्थापना 15 साल पहले लोगों को समुदाय और अपनेपन की भावना को खोजने में मदद करने के लिये की थी। यह सही काम करने के लिये बहुत लंबा समय है। मैं यह मेरे लिये, अपने परिवार के लिये और अपने देश के लिये कर रहा हूं।"

ओहानियन और विलियम्स ने तीन साल पहले शादी की थी और उनका एक बच्चा है।

रेडिट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) स्टीव हफमैन ने शुक्रवार को एक पोस्ट में लिखा कि कंपनी ओहानियन के अनुरोध का "सम्मान" करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\