देश की खबरें | लाल किला 31 जनवरी तक आगंतुकों के लिए बंद रहेगा : एएसआई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के एक आदेश के मुताबिक लाल किला 27 जनवरी से 31 जनवरी तक आगंतुकों के लिए बंद रहेगा।
नयी दिल्ली, 27 जनवरी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के एक आदेश के मुताबिक लाल किला 27 जनवरी से 31 जनवरी तक आगंतुकों के लिए बंद रहेगा।
हालांकि आदेश में इसके पीछे के कारण का उल्लेख नहीं है, लेकिन इसमें छह जनवरी और 18 जनवरी के पुराने आदेशों का उल्लेख किया गया है जिसके तहत प्रतिष्ठित स्मारक को बर्ड फ्लू अलर्ट के कारण 19 जनवरी से 22 जनवरी तक बंद कर दिया गया था ।
लाल किला गणतंत्र दिवस समारोह के चलते 22 जनवरी से 26 जनवरी तक बंद था।
सूत्रों ने कहा कि 27 जनवरी को इसे आगंतुकों के लिए खोला जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।
सूत्रों ने बताया कि 26 जनवरी को लाल किला परिसर में भड़की हिंसा के बाद एएसआई ने नुकसान का जायजा लेने के लिए गेट बंद रखने का फैसला लिया है।
इससे पहले बुधवार को संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ने घटना स्थल का दौरा कर एएसआई से घटना की रिपोर्ट मांगी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2021 11:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

