जरुरी जानकारी | आरईसी का जून तिमाही का शुद्ध लाभ 16.57 प्रतिशत बढ़कर 3,460.19 करोड़ रुपये पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की आरईसी लि. का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 16.57 प्रतिशत बढ़कर 3,460.19 करोड़ रुपये रहा।
नयी दिल्ली, 27 जुलाई सार्वजनिक क्षेत्र की आरईसी लि. का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 16.57 प्रतिशत बढ़कर 3,460.19 करोड़ रुपये रहा।
बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 2,968.05 करोड़ रुपये रहा था।
बिजली मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली आरईसी लि. ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी कुल आय समीक्षाधीन तिमाही में बढ़कर 13,092.44 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 11,108.16 करोड़ रुपये थी।
कंपनी का खर्च जून तिमाही में बढ़कर 8,743.22 करोड़ रुपये रहा, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 7,386.99 करोड़ रुपये था।
निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 10 रुपये अंकित मूल्य वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 3.50 रुपये का अंतरिम लाभांश की भी मंजूरी दी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2024 04:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

